Sunday, September 20, 2026
Home Crime India एएसआई की गोली मारकर की हत्या, दो बाइक सवार बदमाशों ने दिया...

एएसआई की गोली मारकर की हत्या, दो बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम 

करनाल। क्राइम ब्रांच कुरुक्षेत्र में तैनात करनाल के कुटेल गांव निवासी एएसआई की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। दोनों गोलियां एएसआई के सिर में लगीं। गोली मारने के बाद बेखौफ बदमाश करनाल की तरफ भाग निकले। गंभीर हालत में एएसआई को निजी अस्पताल लाया गया जहां एएसआई ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मधुबन थाना पुलिस और सीआईए की टीमों ने मौके का मुआयना किया है।

गांव कुटेल निवासी करीब 42 वर्षीय संजीव कुमार कुरुक्षेत्र क्राइम ब्रांच में एएसआई के पद पर तैनात थे। वह रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद अपने कुटेल स्थित मकान के सामने टहल रहे थे। पल्सर बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और संजीव कुमार के सिर में दो गाली मारकर करनाल की तरफ फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार की महिलाएं बाहर निकलीं तो संजीव कुमार लहूलुहान होकर सडक़ पर गिरे थे।

परिजनों ने उन्हें करनाल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एएसआई ने दम तोड़ दिया। एएसआई के पिता और भाई का पहले ही निधन हो चुका है। अब परिवार से कमाने वाला अकेला भी छीन लिया गया। अस्पताल में एएसआई की मां व स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस वारदात स्थल और बदमाशों के आने व भागने के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एएसआई संजीव कुमार के मामा के लडक़े प्रवेश कुमार ने बताया कि संजीव की किसी से रंजिश नहीं थी न ही किसी धमकी आदी के बारे में संजीव ने बताया था। अभी तक एएसआइ की हत्या के पीछे कारण का पता नहीं लग सका है। पुलिस हर एंगल पर जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...