Friday, September 18, 2026
Home Crime India जबरन कमरे के अंदर खींचकर ले जाने पर किया दुष्कर्म का प्रयास,...

जबरन कमरे के अंदर खींचकर ले जाने पर किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर फाड़े कपड़े 

हरियाणा। पलवल जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध निरंतर जारी हैं। सहपाठी से परेशान छात्रा की आत्महत्या के बाद अब नौवीं कक्षा की छात्रा को एक युवक खींचकर घर के अंदर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद आरोपी व उसके साथी ने स्कूल जाते समय छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ व गाली-गलौज की। कैंप थाना पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार एक कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। करीब तीन माह पहले उसकी बेटी खाना-खाने के बाद घर के समीप रास्ते में टहल रही थी। उसी दौरान वहां पड़ोस में रहने वाला हेमंत आया और उसकी बेटी को जबरन खींचकर अपने चाचा के घर ले गया। उसकी बेटी आरोपी से छूटकर घर भाग आई। बदनामी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बीते 28 सितंबर को वह अपनी बेटी को स्कूल लेकर जा रही थी तो रास्ते में आरोपी हेमंत व उसका साथी निखिल बाइक से आया और जबरन उसकी बेटी को बाइक पर बिठाने लगा।
बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने जबरदस्ती करते हुए उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए। जब उनका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर वहां कुछ लोग एकत्रित हो गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...