Sunday, September 20, 2026
Home Crime India लड़की के परिजनों ने दामाद की हत्या की, नए कानून की धारा...

लड़की के परिजनों ने दामाद की हत्या की, नए कानून की धारा 103 के तहत मामला दर्ज

पंजाब। बठिंडा के गांव त्योणा पुजारियां में अंतरजातीय प्रेम विवाह करवाने से खफा लड़की के परिजनों ने दामाद और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला सोमवार देर रात को सोते समय किया गया। जख्मी दामाद ने मंगलवार दोपहर बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक युवक के भाई के बयानों पर चार लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ नए कानून की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना तलवंडी साबो पुलिस को दिए बयानों में गांव त्योणा पुजरियां निवासी जगरूप सिंह ने बताया कि उसके भाई शमशेर सिंह (25) ने गांव की रहने वाली दूसरी जाति की हरप्रीत कौर से कुछ समय पहले ही प्रेम विवाह किया था। उनकी शादी से उसकी भाभी हरप्रीत कौर के परिवार वाले नाखुश थे, जिसके चलते पहले भी कई बार इस शादी को लेकर दोनों परिवारों के बीच में लड़ाई-झगड़ा हुआ था।

पीड़ित जगरूप सिंह के अनुसार सोमवार की रात को उसका भाई शमशेर सिंह, भाभी हरप्रीत कौर, उसकी मां अमरजीत कौर, उसके पिता सुखदेव सिंह और वह सभी लोग घर के आंगन में सोए हुए थे। इस दौरान उसकी भाभी के परिवार से एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने तेजधार हथियारों से उनके पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सभी लोगों को गांव के लोगों ने बठिंडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर बाद शमशेर सिंह की मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी तलवंडी साबो राजेश स्नेही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि उक्त हत्या प्रेम विवाह करवाने की रंजिश में की गई है। मृतक युवक के भाई जगरूप सिंह के बयानों पर गांव त्योणा पुजरियां के रहने वाले गुरजीवन सिंह, रेशम सिंह, बब्बू सिंह और गांव गुरुसर जग्गा निवासी जसवीर सिंह उर्फ जग्ग समेत कुछ अज्ञात लोगों पर नए कानून की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि सभी आरोपी फरार हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...