विकासनगर। सेलाकुई पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 254 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक रोहित कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी भगवानपुर सेलाकुई की तलाशी लेने पर उसके पस 254 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।







