Sunday, September 20, 2026
Home Crime India झांसा देकर युवती से बनाये संबंध, शादी की बात नही बनने पर...

झांसा देकर युवती से बनाये संबंध, शादी की बात नही बनने पर पीड़ित के परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

औरंगाबाद। युवक ने पहले तो शादी का झासा देकर युवती से उसके घर में ही संबंध बनाया। फिर बहला-फुसला कर सूरत ले गया। दस दिन में ही जी भर गया तो उसने युवती को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर लाकर छोड़ गया। इसके बाद युवती ने घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन युवक के घर गए। परिजनों से शादी करा देने की मिन्नते की पर बात दहेज पर अटक गई। युवक का पिता दहेज की मांग पर अड़ गया और युवती का पिता दहेज देने से लाचार ठहरा। लिहाजा कोई रास्ता नहीं निकलते देख पीड़ित युवती के साथ पिता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस भी फौरन एक्शन में आई और युवक तथा उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल यह मामला औरंगाबाद के रफीगंज थाना के एक गांव का है।

आरोपी युवक संटू कुमार पीड़िता की बड़ी बहन का देवर है। इस लिहाज से वह अपनी भाभी के मायके आता जाता रहता था। इस दौरान युवती से उसकी बातचीत भी होती रहती थी। पिछले एक जून को युवक युवती के घर आया था। रात में वह उसके घर पर ही रुका। इसी दौरान उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह उसे मंदिर में शादी करने का वादा करते हुए अपने साथ गुजरात के सूरत शहर ले गया। पीड़िता के मुताबिक युवक ने सूरत में उसे 10 दिनों तक सोनी पार्क के हेवडा भवन के पास एक घर में रखा। इस दौरान भी युवक भरोसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इस बीच युवक के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने दहेज के बिना शादी करने से इंकार कर दिया और युवक पर दबाव डाला कि वह उसे छोड़ आए। परिजनों के दबाव में आकर युवक ने पीड़िता को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर छोड़कर वहां से भाग निकला। इसके बाद पीड़िता अकेले ही ट्रेन से वापस रफीगंज आई। अपने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने युवक के परिवार वालों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने बिना दहेज के शादी करने से मना कर दिया। गाली-गलौज की और धमकी भी दी।

बात नही बनने पर युवती को लेकर पिता रफीगंज थाना आया और पुलिस ने युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी में युवक संटू कुमार, उसके पिता मुन्ना पासवान, मां विमली देवी और भाई मंटू पासवान को नामजद आरोपी बनाया गया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस एक्शन में आई और युवक तथा उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रशिक्षु डीएसपी सह रफीगंज थानाध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कांड संख्या-267/24 दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संटू पासवान और उसके मुन्ना  पिता पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से समाज में एक संदेश गया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...