Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवक ने प्रेमिका और उसके पति पर चाकू से किया हमला, केस...

युवक ने प्रेमिका और उसके पति पर चाकू से किया हमला, केस दर्ज

हरियाणा। पानीपत के रसलापुर गांव में एक युवक ने प्रेमिका और उसके पति पर घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इससे पहले हमले के दौरान आरोपी युवक ने प्रेमिका से कहा कि अगर वह उसकी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं होने देगा। बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ विवाहिता लिव-इन में रही थी, लेकिन कुछ समय पहले ही उसे छोड़कर दोबारा पति के पास आ गई थी।

रसलापुर गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसका पिछले पांच साल से पड़ोसी फिरोज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह फिरोज के साथ लिव इन में रहने भी लगी थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और वह फिर पति के पास आकर रहने लगी। इसके बाद से आरोपी फिरोज उस पर साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। वह कुछ दिन पहले अपने मायके गई थी। उसने फिरोज को समझाने के लिए 22 जून को फोन किया। इस दौरान फिरोज बार-बार उसे कहता रहा कि कौन बोल रहा है? फिरोज ने यह रिकॉर्डिंग कर उसके पति के पास भी भेज दी। 24 जून को वह अपनी ससुराल रसलापुर वापस आ गई। वह अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी।

तभी रात 12 बजे के करीब फिरोज चाकू लेकर घर में आ धमका और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान पति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी चाकू से हमला किया। शोर शराबे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दंपती ने आरोपी फिरोज से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। बापौली पुलिस थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि महिला और उसके पति पर हमला किया गया है। उनका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...