Friday, September 18, 2026
Home Crime India झूठा केस बनाने की बात कहकर चार लाख रुपये की ली रिश्वत,...

झूठा केस बनाने की बात कहकर चार लाख रुपये की ली रिश्वत, 9 के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

हरियाणा। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अफीम तस्करी के मामले में झूठा केस बनाने की बात कहकर चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एचएयू के चार नंबर गेट के सामने से होटल संचालक संचित को गिरफ्तार किया है। टीम ने रिश्वत लेने के मामले में तीन पुलिस कर्मचारियों सहित 6 के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। बचे हुए पांच आरोपियों की तलाश में टीम दबिश दे रही है। आरोपी पीड़ित से पांच लाख रुपये पहले ही ले चुके हैं।

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई शिकायत में तलवंडी बादशाहपुर निवासी सुधीर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। साढ़े तीन साल से एडवोकेट के पास मुंशी है। दुर्जनपुर के रहने वाले सुनील से तीन माह पहले जान पहचान हुई थी। 10 जून को सुनील ने मेरे पास फोन कर कहा कि उसने एक फर्म बनाई है। फर्म के जीएसटी से संबंधित दस्तावेज तैयार करने है। उसके कहने पर बड़ोपल निवासी अपने दोस्त आशुतोष के साथ लांधड़ी टोल के पास पहुंचा। वहां पर सुनील मौजूद था। उसने अपनी कार में बैठाया फिर हम जवाहर नगर में संचित के होटल पर आ गए। वहां पर रात को रुके।

सुबह सुनील ने कहा कि दुर्जनपुर गांव से घर से चेक और अन्य दस्तावेज लेने हैं। उसके साथ सुबह कार में बैठकर उसके घर गए। वहां पर चाय पीने के बाद उसने दस्तावेज ले लिए। वापस शहर की तरफ आ रहे थे तो रास्ते में एक कार आकर रुकी। उसमें एक एसआई राजेश कुमार और दो अन्य थे। उन्होंने आते ही सुनील के साथ मारपीट की। हम दोनों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और सिरसा ले गए। वहां एक होटल में ले गए। एसआई राजेश ने कहा कि अंबाला से अफीम पकड़ी है, अगर दोनों ने 10-10 लाख रुपये नहीं दिए तो एनडीपीएस के केस में फंसा देंगे। उसके बाद वे सिरसा बाईपास पर ले आए। रात को उसके चाचा ने एसआई को पांच लाख रुपये दे दिए।

सुनील के भाई अंकुश ने भी पांच लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने वालों ने कहा कि बाकी रुपये जल्द देना नहीं तो केस में फंसा देंगे। शनिवार 15 जून को दोबारा से एसआई का फोन आया और उसने बाकी रुपये मांगे। इस बारे में सुधीर ने शिकायत दी। शिकायत के आधार पर निरीक्षक जय कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई। टीम ने जवाहर नगर में होटल संचालक संचित को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। पुलिस ने सुधीर की शिकायत पर एसआई राजेश, दो अन्य पुलिस कर्मचारियों ,सुनील, अंकुश और संचित के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...