Friday, September 18, 2026
Home Crime India युवक की पीट-पीटकर की हत्या, ईंट और हथौड़े के भी किए कई...

युवक की पीट-पीटकर की हत्या, ईंट और हथौड़े के भी किए कई वार, आरोपी फरार

पटियाला। संजय कॉलोनी में नशे में धुत कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बुरी तरह से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक पर ईंट व पत्थर मारे और हथौड़े के साथ वार किया। थाना कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 25 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान अवतार सिंह तारी के तौर पर हुई है। वहीं इस मामले का मुख्य आरोपी दर्शन सिंह उर्फ बाबा है।

पुलिस के मुताबिक मरने वाला युवक व मुख्य आरोपी दोनों ही पुराने दोस्त थे, लेकिन कुछ साल पहले किसी बात को लेकर दोनों में रंजिश पैदा हो गई थी। बुधवार की देर रात दर्शन सिंह संजय कॉलोनी में अपने घर की छत पर दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। सभी शराब पी रहे थे और नशे में धुत्त थे। इसी दौरान गली से अवतार सिंह तारी गुजर रहा था। वह भी इसी इलाके का रहने वाला था।

शराब के नशे में दर्शन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवतार सिंह तारी पर ईंट व पत्थर मारने शुरू कर दिए। जवाब में तारी ने भी ईंटें मारीं। इसके बाद हमलावर छत से नीचे उतरे और उन्होंने तारी को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। उसे घसीटते हुए छत पर ले आए, जहां हथौड़े से वार किए। बुरी तरह से घायल तारी को फिर हमलावर वापस नीचे गली में लाए और दोबारा उसके साथ वहां मारपीट की। बाद में मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तारी को अस्पताल दाखिल कराया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना कोतवाली के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों के मुताबिक आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...