Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP युवक की हत्या कर जमीन में गाड़ा शव, 12 साल बाद हुई...

युवक की हत्या कर जमीन में गाड़ा शव, 12 साल बाद हुई सुनवाई, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

मिर्जापुर। नौकरी दिलाने के नाम पर प्रयागराज के एक युवक से रुपये ले लिए, फिर नौकरी न दिला पाने पर रुपये वापस करने के लिए हलिया के ड्रमंडगंज बुलाया। वहां रुपये न लौटाकर युवक की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया। घटना के 12 साल बाद इस मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश बलजोर सिंह ने तीन आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 45 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के तंदरिया गांव निवासी प्रेमचंद ने 23 फरवरी को हलिया थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अनिल कुमार निषाद 18 फरवरी 2012 को पुराने रिश्तेदार कमलेश निषाद के यहां ग्राम सिरसा थाना मेजा में रुका था।

वहां से रिश्तेदारों को यह बताकर कि डेविड जोशब निवासी ग्राम नई बाजार देवरी थाना राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र ने उसे मिर्जापुर बुलाया है, वह वहीं जा रहा है। वहां से मिर्जापुर जाने के बाद 19 फरवरी को रात 11 बजे तक पुत्र से बात हुई। इसके बाद पुत्र अनिल का कहीं पता नहीं चल रहा है। 20 फरवरी 2012 को नदौली गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि अनिल कुमार की डायरी, निर्वाचन कार्ड, एक पैंट, एक शर्ट, एक इनर, एक मफलर, एक जैकेट और कुछ फोटो उसके गांव के तालाब के किनारे पड़े हैं। सूचना पर तालाब में पुत्र की तलाश की गई, परंतु पता नहीं चल सका।

डेविड जोशब ने पुत्र को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के लिए एक लाख 90 हजार रुपये लिया था। नौकरी नहीं मिलने पर रुपये वापस करने के लिए बुलाया था। तब से पुत्र लापता है। इस पर पुलिस को डेविड जोशव पर शक हुआ। पुलिस ने डेविड जोशव, अमित पाल और गुलाब चंद पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। एडीजीसी क्रिमिनल सच्चिदानंद तिवारी ने साक्ष्य और गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की अपील की।
अपर सत्र न्यायाधीश बलजोर सिंह ने गवाहों के बयान, पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य और अधिवक्ताओं की दलील के आधार पर डेविड जोशब निवासी नई बाजार देवरी थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र, अमित कुमार पाल निवासी रामपुर थाना कोरांव प्रयागराज, गुलाबचंद निवासी महेवा कला थाना मांडा प्रयागराज को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...