Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Uttarakhand ट्रेन में मिले महिला के कटे हाथ और पैर, अज्ञात के खिलाफ...

ट्रेन में मिले महिला के कटे हाथ और पैर, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश। योग नगरी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में काले रंग की पॉलीथीन में महिला के कटे हुए हाथ और पैर मिले हैं। बताया जा रहा है कि उक्त महिला के शरीर का अन्य भाग इंदौर की एक ट्रेन में मिला है। महिला की हत्या के आरोप में इंदौर रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हांलाकि अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। इंदौर रेलवे पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की उम्र 25 वर्ष के करीब है।

सोमवार को योग नगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ट्रेन की धुलाई के दौरान एक काली पॉलीथीन में महिला के कटे हुए हाथ और पांव (नेल पॉलिस लगे कोहनी से नीचे हाथ व दो पैर) मिले। जीआरपी देहरादून के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि स्टेशन में उज्जैनी एक्सप्रेस रविवार शाम सात बजे पहुंचती है। सोमवार करीब 12 बजे जब ट्रेन की धुलाई की जा रही थी तो कर्मियों को स्लीपर के दो कोचों के बीच टाॅयलेट के बगल में एक काली पॅालीथीन दिखी जिससे गंध आ रही थी। जिसकी सूचना कर्मियों ने रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पॉलीथीन खोलकर देखा तो उसमें कटे हुए हाथ व पैर थे। हाथों के नाखूनों पर नेल पॉलिस व कलाई में चूड़िया थी। जिससे स्पष्ट हो रहा था कि उक्त अंग महिला के हैं।

एसएचओ राणा ने बताया कि उक्त ट्रेन इंदौर से आगे लक्ष्मीबाई नगर मध्यप्रदेश से शुरु होती है। इसलिए उन्होंने इंदौर के जीआरपी एसएचओ संजय शुक्ला से इस संबंध में बात की। संजय शुक्ला ने उन्हें बताया कि बीते नौ जून को इंदौर में एक अन्य ट्रेन में सीट के नीचे से महिला का शव मिला है। जिसमें हाथ व पांव कटे हुए हैं।

उस महिला की उम्र भी करीब 25 वर्ष है। इस संबंध में इंदौर रेलवे थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। एसएचाओ जीआरपी देहरादून राणा ने बताया कि उक्त अंगों की फॉरेंसिक जांच के लिए टीम बुलाई गई थी। अंगों का डीएनए लिया जाएगा। अंगों को एम्स मोर्चरी भेज दिया गया है। कहा कि मामले में इंदौर जीआरपीएफ के संपर्क में हैं और पूरा सहयोग किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...