Friday, September 18, 2026
Home Crime India स्मैक पीने का विरोध करने पर व्यक्ति की सुआ घोंपकर व डंडों...

स्मैक पीने का विरोध करने पर व्यक्ति की सुआ घोंपकर व डंडों से पीटकर की हत्या, केस दर्ज 

हरियाणा। यमुनानगर में घर पर आकर स्मैक पीने का विरोध करने पर कलावड़ निवासी 40 वर्षीय राकेश कुमार की पेट में सुआ घोंपकर व डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप पड़ोस में रहने वाले दीपक, उसकी मां सुमन व जीजा कोतरखाना निवासी आशीष पर लगा है। आरोपियों ने पहले राकेश के घर में घुसकर उसे बुरी तरह पीटा। फिर रविवार रात को पेट व सिर में सुए व डंडों के कई वार किए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। छप्पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलावड़ निवासी अमित कुमार ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ का बेटा 40 वर्षीय राकेश कुमार मजदूरी करता था।

उसकी लगभग 15 साल पहले शादी हुई थी। शादी से उसके पास कोई संतान नहीं थी। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी को लकवा हो गया था। जिसके चलते वह अपने मायके चली गई थी। तब से वह यहां अकेला रहता था। उन्होंने बताया कि उसका पड़ोसी दीपक नशे का आदि है। जब भी उसे नशा करना होता था तो वह राकेश के कमरे में आ जाता था लेकिन राकेश लगातार इस बात का विरोध करता था। एक दिन जब दीपक ने उसके घर पर आकर स्मैक पीने लगा तो राकेश की उससे बहस हो गई। तब से दीपक राकेश से रंजिश रखने लगा। अमित ने बताया कि आठ जून की सुबह राकेश अपने काम पर जाने की तैयारी कर रहा था। तभी दीपक, अपनी मां सुमन और जीजा आशीष के साथ उसके घर पहुंच गया। आरोपी दीपक के हाथ में बर्फ तोड़ने वाला सुआ और अन्य के हाथों में डंडे व बिंडे थे।

आते ही आरोपियों ने राकेश पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया। दीपक ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से कई वार कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर जब गांव के अन्य लोग आए तो आरोपी राकेश को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वह और अन्य परिजन खून से लथपथ राकेश को गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसे उपचार दिलाया, लेकिन तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी। इसी बात से आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए। अमित ने बताया कि इसके बाद रविवार रात को दोबारा करीब नौ बजे जब राकेश कुमार अपने घर पर था तो आरोपी दीपक, अपनी मां सुमन देवी व जीजा आशीष के साथ फिर राकेश कुमार के घर पर आए। इस बार आरोपी दीपक ने राकेश के पेट व सिर में बर्फ तोड़ने वाले सुए से बुरी तरह कई वार किए।

आरोपी सुमन व आशीष ने भी डंडों से राकेश को पीटा। शोर सुनकर जब वह अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपी उसे पीट रहे थे। उन्हें देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। मारपीट में घायल राकेश को खून की उल्टी लगी। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जिसके बाद डायल 112 की गाड़ी व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। वे एंबुलेंस में राकेश को बिलासपुर अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टर ने सिविल अस्पताल जगाधरी के लिए राकेश को रेफर कर दिया। लेकिन सिविल अस्पताल पहुंचाने से पहले ही राकेश ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने मृतक राकेश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। छप्पर थाना प्रभारी तरसेम का कहना है कि मामले में अमित की शिकायत पर आरोपी दीपक, उसकी मां सुमन व जीजा कोतरखाना निवासी आशीष पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...