Friday, September 18, 2026
Home Crime India पुरानी रंजिश के चलते की युवक की हत्या, आरोपी फरार 

पुरानी रंजिश के चलते की युवक की हत्या, आरोपी फरार 

हरियाणा। सिरसा में कालांवाली थाना क्षेत्र के गांव गदराना में सोमवार सुबह साढ़े छह बजे 10 से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भारी तनाव बना हुआ है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया गया है। जहां पर पुलिस बल सुरक्षा को देखते हुए तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव गदराना में दो पक्षों के बीच काफी समय से आपसी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते पहले भी मर्डर की वारदात हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय देवेंद्र उर्फ गग्गू अपने घर के बाहर कुत्ते को घूमा रहा था।

सुबह लगभग साढ़े 6 बजे आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे, जोकि हाथों में तेजधार हथियार लिए हुए थे। वह अपने साथ असलाह भी लिए हुए थे। हमलावरों ने आने के साथ ही गग्गू पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हालांकि इस दौरान फायरिंग की बात सामने आई है। युवक के चीखने-चिल्लाने व फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर मौके से घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। आसपास के लोगों व परिवारजनों ने गग्गू को उपचार के लिए कालांवाली के अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बताया जाता कि मृतक पर लड़ाई-झगड़े के आधा दर्जन मामलें दर्ज हैं। जबकि हमलावरों पर भी अनेक मामले पहले से ही दर्ज हैं। दो गुटों में रंजिश की वजह से पहले भी मर्डर हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...