Friday, September 18, 2026
Home Crime India पहले महिला के साथ किया दुष्कर्म, फिर धारदार हथियार से रेता गला,...

पहले महिला के साथ किया दुष्कर्म, फिर धारदार हथियार से रेता गला, अपराधी फरार 

बिहार। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने पहले एक महादलित महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर दुष्कर्म का विरोध किए जाने पर अपराधियों ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद घायल अवस्था में पीड़िता को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र स्थित बरदाहा गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक, घायल महिला की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र निवासी के रूप में की गई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने मोहल्ले की कुछ महिलाओं के साथ शौच के लिए गांव के बगल स्थित बहियार जा रही थी।

इस दौरान दो अपराधी महिला को अकेले देखकर दुष्कर्म करने लगे। जब महिला ने दुष्कर्म करने का विरोध किया तो नाराज होकर अपराधियों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। इधर, घायल महिला के पति ने बताया कि हम घर से सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे। उन्होंने बताया कि काफी देर तक उसकी पत्नी घर वापस नहीं लौटी तो उसको ढूंढने के लिए बहियार गए। तभी बहियार से कराहने की आवाज सुनाई दी। आनन-फानन में जब बहियार के पास पहुंचे तो देखा कि दो में से एक अपराधी धारदार हथियार से गला रेत रहा था, जबकि दूसरा देख रहा था। जैसे ही मुझे देखा वैसे ही दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि पहले अपराधियों द्वारा दुष्कर्म किया गया। जब दुष्कर्म का विरोध किया तो नाराज होकर अपराधियों ने गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि उसके बाद घायल अवस्था में उसे उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिवार द्वारा छौड़ाही थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर छौड़ाही थाना पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...