Saturday, September 19, 2026
Home Crime India व्हाट्सऐप ग्रुप से तस्वीरें हटाने को लेकर झगड़ा, 2 युवकों की हत्या

व्हाट्सऐप ग्रुप से तस्वीरें हटाने को लेकर झगड़ा, 2 युवकों की हत्या

हैदराबाद। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में व्हाट्सऐप ग्रुप पर तस्वीरें हटाने को लेकर 2 युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों युवकों की चाकू से हत्या की गई है। दोनों युवकों का शव फॉर्च्यून बटरफ्लाई सिटी वेंचर विला के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला।मृतकों की पहचान शेषगिरी शिव गौड़ (27) और गुंडेमोनी शिव गौड़ (25) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेलंगाना के पत्रकार सुधाकर उडुमुला ने एक्स पर बताया कि घटना से कुछ दिन पहले एक स्थानीय नेता ने रियल एस्टेट कारोबार के लिए विला में कमरा किराए पर लिया था।नेता के गोविंदयापल्ली निवासी शेषगिरी और गुंडेमोनी से पहले से मतभेद थे। 4 जून को नेता ने अपने दोस्तों संग विला में अपने जन्मदिन की पार्टी मनाई और तस्वीरों को कई व्हाट्सऐप ग्रुप पर साझा किया।ग्रुप में शामिल शेषगिरी और गुंडेमोनी ने उन तस्वीरों को डिलीट कर दिया।

पत्रकार के मुताबिक, इससे नाराज स्थानीय नेता ने दोनों युवकों को पुराने मतभेद सुलझाने के लिए कडताल स्थित विला में बुलाया था। इसके बाद दोनों के शव कमरे में बरामद हुए।बताया जा रहा है कि युवकों की नेता और उसके दोस्तों से बहस हुई थी और तस्वीरों का मुद्दा उठा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस के पास आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों के शव की जानकारी भी आरोपियों ने पुलिस को दी थी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...