Saturday, September 19, 2026
Home Crime India ड्राइवर ने युवक के सिर पर लोहे की रॉड मारकर की हत्या,...

ड्राइवर ने युवक के सिर पर लोहे की रॉड मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मोहाली। ढाबे पर एक टैक्सी ड्राइवर ने महिला मित्र की सहेली को थप्पड़ मार दिया। युवक ने उसे टोका तो ड्राइवर ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात तीन जून देर रात की है। मृतक की पहचान बलौंगी के जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस वारदात में जतिंदर की मुंहबोली बहन भी जख्मी हुई है। वह खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती है। आरोपी की पहचान जीरकपुर की रेल विहार सोसायटी के रहने वाले जतिंदरपाल सिंह के तौर पर हुई है। जतिंदरपाल सिंह मूलरूप से मलेरकोटला का रहने वाला है। बलौंगी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बलौंगी थाने में आईपीसी की धारा 302 का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जतिंदरपाल सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

दरअसल, जतिंदरपाल सिंह की महिला मित्र भी मलेरकोटला की है। जतिंदरपाल टैक्सी चलाता है उसकी महिला मित्र सहेली के साथ खरड़ क्षेत्र में पीजी रहती है। 3 जून की रात करीब 12 बजे जतिंदरपाल की महिला मित्र ने उसे फोन कर पीजी में बुला लिया। जतिंदरपाल वहां पहुंचा और तीनों ने शराब पी। देर रात डेढ़ बजे जतिंदरपाल की महिला मित्र ने उसे गेड़ी मारने के लिए कहा। वह तीनों कार में निज्जर चौक से आगे एक ढाबे पर आइसक्रीम खाने पहुंचे। वहां बलौंगी निवासी जतिंदर सिंह भी अपनी मुंहबोली बहन के साथ खाना खा रहा था।

जतिंदरपाल की महिला मित्र ने आइसक्रीम खाने को कहा। जतिंदरपाल ने दोनों युवतियों को आइसक्रीम दी। इस पर महिला मित्र की सहेली ने कहा कि उसे आइसक्रीम पसंद नहीं है। जतिंदरपाल ने उसे दूसरी आइसक्रीम दिलाई तो उसने उससे भी इनकार कर दिया। इस पर जतिंदरपाल ने उसके मुंह पर थप्पड़ मार दिया। जतिंदर सिंह ने जतिंदरपाल को टोका तो आरोपी तैश में आ गया।

इसके बाद जतिंदर सिंह अपनी मुंहबोली बहन को लेकर मोटरसाइकिल पर अपने घर की तरफ निकल गया। जतिंदरपाल ने पहले उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भाई-बहन बचकर निकल गए तो आरोपी ने दोबारा उनका पीछा किया और बलौंगी फ्लाईओवर पर उनके बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए। इसके बाद जतिंदरपाल सिंह गाड़ी से बाहर निकला और रॉड से जतिंदर सिंह के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मुंह बोली बहन से शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी मौके से अपनी टैक्सी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया जहां जतिंदर सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी बहन को खरड़ अस्पताल में रैफर कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर बयान दर्ज कर कार्रवाई की।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...