Sunday, September 20, 2026
Home Crime India गुटों में चल रही रंजिश में हथियारों से पीटकर की युवक की...

गुटों में चल रही रंजिश में हथियारों से पीटकर की युवक की हत्या, मामला दर्ज

पंजाब। हलवारा के थाना सुधार के गांव राजोआणा कलां में अमनजीत सिंह और गग्गू गैंग के गुटों में चल रही रंजिश ने शनिवार रात गग्गू गुट के कई युवकों ने अमनजीत गुट के गांव हांस कलां निवासी राजन सिंह (22) को हथियारों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उसका शव रविवार दोपहर बरामद किया गया गया। राजन सिंह अपने दोस्त अमनजीत सिंह की लड़ाई में मदद करने के लिए कई अन्य दोस्तों को साथ लेकर आया था और सभी ने मिलकर शनिवार रात गग्गू के घर पर हमला किया था। लेकिन गग्गू गैंग भी पहले से पूरी तैयारी करके बैठा था। क्योंकि 14 मई को भी अमनजीत सिंह के दोस्त राजन ने गग्गू के घर पर हमला किया था जिसकी शिकायत देने के बाद भी सुधार पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं, हमले में गग्गू के 65 वर्षीय पिता जगदेव सिंह को भी हाथ और पैर में किरपाण लगी। उन्हें रविवार दोपहर रायकोट के सरकारी अस्पताल में होश आया। लड़ाई के दौरान राजन गैंग का बलजोत सिंह बॉबी गग्गू गैंग के हत्थे चढ़ गया। गग्गू गैंग ने पहले राजन के शव को उठाकर राजोआणा कलां से बुर्ज हरी सिंह लिंक रोड पर स्थित हड्डारोडी के पास खेतों में फेंक दिया, शव को ट्रैक्टर से भी कुचला और जलाने की भी कोशिश की। इसके बाद राजन के दोस्त 20 वर्षीय बलजोत सिंह बॉबी को भी मारने के इरादे से गग्गू और साथी घर में कुर्सी से बांध कर पीटते रहे।

बॉबी की नाक को पानी में डुबो-डुबो कर पीटा गया और शरीर पर तेजधार और अन्य रिवायती हथियारों से कई वार किए गए। बॉबी के रोने चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर किसी गांव वासी ने पुलिस कंट्रोल रूम और 112 नंबर पर फोन कर दिया। इस से पहले कि आरोपी बॉबी को भी मार देते सुधार पुलिस पहुंच गई और उसे बचाकर रायकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।हरमनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि गग्गू के साथ राजोआणा कलां के जस्सा, चरना, अमृत, कांटी, रवि, विक्रम, रवि और आधा दर्जन अज्ञात ने मिलकर उसके भाई राजन सिंह का कत्ल किया है।

उधर, अमनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि गग्गू गैंग ने 14 मई को उसे हलवारा लिंक सडक पर बुरी तरह पीट कर लूटा था और 47,000 रुपये ले गए थे। उसने थाना सुधार में शिकायत की लेकिन पुलिस उल्टा उन्हें ही झूठे क्रॉस केस में फंसाने की धमकी देने लगी। वो अपने रुपये लेने के लिए गग्गू के घर गया तो उन्हें पीटा गया। जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने कहा कि मामले को डीएसपी दाखा जतिंदरपाल सिंह खुद देख रहे हैं। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अगर सुधार पुलिस ने मामले में कोई भी लापरवाही बरती है तो थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। मामला दर्ज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...