Sunday, September 20, 2026
Home Crime India ऑटो रिक्शा चालक तेजधार हथियारों से हमला कर की हत्या,  केस दर्ज

ऑटो रिक्शा चालक तेजधार हथियारों से हमला कर की हत्या,  केस दर्ज

हरियाणा। भिवानी शहर के कोंट रोड बाईपास के समीप ऑटो रिक्शा चालक सोमबीर की चाकू और तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। वह अपने ऑटो रिक्शा से करीब 150 मीटर दूर बेसुध पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल सदर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव मानहेरू निवासी मोनू ने बताया कि वे तीन भाई हैं। सबसे बड़ा सोनू और फिर उसके बाद मोनू और सबसे छोटा 27 वर्षीय सोमबीर था। सोनू और सोमबीर शादीशुदा थे। सोमबीर शहर में ऑटो रिक्शा चलाता था।मोनू ने बताया कि उसका भाई सोमबीर शनिवार सुबह गांव नांगल से भिवानी के लिए ऑटो रिक्शा लेकर आ रहा था। सोमबीर के साथ दो अन्य लड़के भी थे, जिसमें एक राहुल नांगल निवासी व दूसरा मानहेरू निवासी बेदु था। अन्य युवकों को वह नहीं जानाता है। उसे सूचना मिली कि उसके भाई सोमबीर की ऑटो में तेज चाकू व तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई है।इस सूचना पर वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा तो उसका भाई गांव कोंट बाईपास के समीप ऑटो रिक्शा से काफी दूर बेसुध पड़ा था, जिसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मोनू का आरोप है कि उसके भाई सोमबीर की राहुल और बेदु सहित अन्य ने साजिश के तहत हत्या की है। वहीं, सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कोंट के पास एक ऑटो रिक्शा चालक की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई मोनू की शिकायत पर आरोपी राहुल और बेदु सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...