Saturday, September 19, 2026
Home Crime India 20 हजार रुपये की फिरोती मांग आत्महत्या करने पर युवक को किया...

20 हजार रुपये की फिरोती मांग आत्महत्या करने पर युवक को किया मजबूर, दोनों पुलिसकर्मी सस्पेंड 

पंजाब। मोहाली जिले की छज्जूमाजरा कॉलोनी के युवक तेग बहादुर सिंह (19) के आत्महत्या मामले में पुलिस ने सनी एनक्लेव पुलिस चौकी में तैनात एएसआई सुरजीत सिंह व कांस्टेबल हुसनप्रीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दोनों पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है लेकिन अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

मृतक तेग बहादुर सिंह के पिता सर्बजीत सिंह ने कहा कि पुलिस दोनों आरोपी पुलिस कर्मचारियों को दो दिन में गिरफ्तार नहीं करती है तो वह अपने परिवारजनों के साथ मिलकर प्रदर्शन कर हाईवे जाम करेंगे। इसी बीच शनिवार को खरड़ सरकारी अस्पताल में तेग बहादुर सिंह का पोस्टमार्टम किया गया।

शवगृह के बाहर मृतक के पिता सर्बजीत सिंह और परिवार के कई लोग मौजूद थे। पिता सरबजीत सिंह इस बात पर अड़े थे कि वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार तभी करेंगे जब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस पर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि दोनों पुलिस कर्मचारियों एएसआई सुरजीत सिंह और कांस्टेबल हुसनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अगले दो-तीन दिन में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के इस आश्वासन पर परिवारजनों ने तेग बहादुर सिंह का दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया।

ये है मामला

गौरतलब है कि इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले 19 वर्षीय तेग बहादुर सिंह को एएसआई सुरजीत सिंह व कांस्टेबल हुसनप्रीत सिंह ने मोटरसाइकिल पर जाते समय रोक कर उसे कागजात दिखाने को कहा था। उसने आरसी दिखाई तो सुरजीत सिंह ने आरसी को जाली बताया और उसे धमकी दी कि वह उसे चोरी की मोटरसाइकिल के आरोप में फंसाकर जेल भेज देगा, नहीं तो वह उसे 20 हजार रुपये दे। इसके बाद युवक ने किसी तरह दो हजार रुपये का इंतजाम कर इन पुलिस कर्मचारियों को दिए और अगले दिन अपने दोस्त के पिता को साथ ले जाकर मोटरसाइकिल की असली आरसी भी इन पुलिस कर्मचारियों को दिखाई लेकिन वे कर्मचारी तेग 20 हजार रुपये लेने पर अड़े रहे और बार-बार उसे क्रिमिनल केस में फंसाने की धमकी देते रहे। वह इतनी बड़ी रकम देने का प्रबंध नहीं कर पाया और तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या करने से पहले मृतक ने अपना एक वीडियो भी बनाया। इसमें उसने पुलिस कर्मचारी सुरजीत सिंह और हुसनप्रीत सिंह का नाम लेते हुए इन्हें अपनी आत्महत्या के लिए मजबूर करने का दोषी ठहराया। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने पंजाबी में सुसाइड नोट भी लिखा है जो उसके कमरे में रखी एक कॉपी में बरामद हुआ था। मृतक तेग बहादुर सिंह दो बहनों का इकलौता भाई था।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...