Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand आयकर विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे लाखों, गिरफ्तार

आयकर विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे लाखों, गिरफ्तार

आयकर विभाग का असिस्टेंट कमाण्डेंट बताकर ठगे थे 12 लाख

देहरादून। आयकर विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों ठगने वाले को पुलिस ने डिफेंस कालोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के मुताबिक
थाना बसन्त विहार में वादी पवन कुमार पुत्र शंभू प्रसाद, निवासी 183 शास्त्रीनगर सीमाद्वार द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि टीकम सिंह राठौर पुत्र खुशी राम राठौर निवासी टाइप-2, मकान नंबर 8, फॉरेस्ट कॉलोनी जलागम निदेशालय इंदिरानगर वसंतविहार, देहरादून ने स्वयं को आयकर विभाग में असिस्टेंट कमांडेंट बताकर उन्हें आयकर विभाग मे कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 12 लाख रूपये ले लिये गये। उक्त सम्बंध में थानाध्यक्ष बसंत विहार द्वारा प्रार्थना पत्र की जांच कराई गई तो जानकारी प्राप्त हुई कि आयकर कार्यालय में टीकम सिंह राठौर नाम का कोई व्यक्ति नौकरी नहीं करता। आवेदक के साथ टीकम सिंह राठौड़ द्वारा की गई धोखाधड़ी के संबंध में थाना बसंत विहार में अंतर्गत धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

नौकरी के नाम पर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष बसन्त विहार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर थाना बसंत विहार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम को अभियुक्त टीकम सिंह राठौर के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त फॉरेस्ट कॉलोनी जलागम निदेशालय सीमाद्वार में अपने पिता के साथ रहता है, अभियुक्त के पिता से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनके पुत्र टीकम सिंह राठौर द्वारा कई अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है, जिसे उनके द्वारा पूर्व में ही अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था तथा अभियुक्त वर्तमान में उनके साथ नही रहता है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सभी संभावित स्थानों में दबिश दी गई लेकिन अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने व फोन नम्बर बदल रहा था।

इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के फ्रेडस कालोनी, डिफेंस कालोनी क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19 मई 24 को मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त टीकम सिंह राठौर पुत्र खुशीराम राठौर को उसके डिफेंस कालोनी स्थित किराये के कमरे से गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त :-

टीकम सिंह राठौर पुत्र खुशीराम राठौर, निवासी टाइप-2, मकान नंबर 8/2 फॉरेस्ट कॉलोनी जलागम निदेशालय सीमाद्वार देहरादून, हाल किराएदार फ्रेंड्स कॉलोनी डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 29 वर्ष।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...