Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की...

पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आरोपी फरार

हरियाणा। जींद के हनुमान नगर में रविवार रात को पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वारदात की जानकारी सोमवार सुबह उस समय मिली जब बच्चों ने इस बारे में पड़ोसी को बताया। हत्या की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शहर थाना पुलिस ने वार्ड पार्षद की शिकायत पर फरार महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हनुमान नगर निवासी संदीप का 35 वर्षीय पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद रहता था। इसके चलते पहले भी उनके बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी।

रविवार रात को दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ तो संदीप ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिए, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो मां घर में नहीं मिली। इस पर बच्चों ने छत पर जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद वार्ड पार्षद राजकुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

पार्षद राजकुमार ने बताया कि सुनीता के पहले पति अमित की दो साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह देवर संदीप के साथ करेपा करके रहती थी। दोनों पति-पत्नी बच्चों को साथ लेकर रह रहे थे। शहर थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि वार्ड के एमसी राजकुमार की शिकायत पर आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...