Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवक की गोली मारकर की हत्या, पड़ोसी से जमीन विवाद में घटना...

युवक की गोली मारकर की हत्या, पड़ोसी से जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम 

बिहार। पूर्णिया जिले के भावानीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि घटना देर शाम भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर में घटी। जहां पड़ोसी से जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान दुर्गापुर निवासी गणेशी मुखिया के बेटे अरुण मुखिया (42) के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि अरुण मुखिया का अपने ही कुछ पड़ोसियों के साथ लगभग दो वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी और आखिर में अब उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार जनता दरबार में मामले की सुनवाई भी हुई, मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकला। उसके बाद कई बार जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत भवानीपुर थाना में दी, जिसको लेकर कई बार आरोपियों को पुलिस द्वारा डांट-फटकार भी लगाई गई। लेकिन शनिवार देर शाम पड़ोसी अनिल मंडल और उसके बेटे अजय मंडल, सन्नी मंडल अपने अन्य साहियोगियों के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे।

परिजनों ने बताया कि जब गाली देने से मना किया तो उन लोगों ने अरुण मुखिया पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद हम लोगों ने आनन-फानन में अरुण को इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद, एसआई संजीव रंजन, शम्भू प्रसाद सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...