Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand तंत्र मंत्र के नाम पर लोगों को ठगने वाला ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार

तंत्र मंत्र के नाम पर लोगों को ठगने वाला ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार से अंधविश्वास का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला से घरेलू परेशानी तंत्र मंत्र से दूर करने के नाम पर ढोंगी तांत्रिक ने अब तक कम से कम 40 लाख रूपये ठग लिए। हालांकि अब वह ढोंगी पुलिस की गिरफ्त में है। एसटीएफ टीम ने ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह तांत्रिक अब तक ना जाने कितनों लोगों से तंत्र मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी कर चुका है। लोगों को ठग- ठग कर तांत्रिक ने दिल्ली के रिहायशी ईलाके में अपना करोड़ों का फलैट भी खरीदा लिया है। फिलहाल पिछले दो सालों से पुलिस को इसकी तलाश थी और इस पर 15 हजार रूपये का इनाम भी घोषित था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 में थाना कोतवाली गंगनहर रुडकी जिला हरिद्वार में एक महिला से तांत्रिक सुलेमान बाबा ने उसके परिवार में किसी परिजन की असमय मृत्यु का होने का भय दिखाकर महिला से 40 लाख रूपये की ठगी कर ली थी। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाना गंगनहर में सुलेमान बाबा के नाम से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन उस समय ढोंगी तांत्रिक वहां से फरार हो गया था। जिसकी गिरप्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने 15 हजार रूपये इनाम की भी घोषणा की थी।

लेकिन मुखबिरों से एसटीएफ को तांत्रित सुलेमान बाबा के दिल्ली होने की सूचना मिली। पुलिस को सूचना मिली कि सुलेमान बाबा आजाद अपार्टमेन्ट, मधुविहार दिल्ली में फ्लैट लेकर रह रहा है जिस पर एसटीएफ की टीम तत्काल दिल्ली पहुंच कर सुलेमान बाबा को आजाद अपार्टमेन्ट, मधुविहार दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया और थाना गंगनहर हरिद्वार ले आए।

क्या है मामला
दरअसल 2022 में थाना गंगनहर पर एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके पति की मृत्यु कोरोना बिमारी के कारण माह मई, 2022 में और देवर की मृत्यु भी जुलाई 2021 में हार्ट अटैक से हो गयी थी। जिस वजह से वह महिला काफी परेशान हो गयी थी। उसने टी०वी० के माध्यम से सुलेमान बाबा उर्फ असरद खान का मोबाईल नम्बर देखा और तांत्रिक से बात की तो तांत्रिक ने उसके परिवार पर मौत का खतरा मंडरा रहा है अभी और भी मौते होनी है जिसके बाद घबराई महिला परेशानियां दूर करने का उपाय पूछा तो तांत्रिक सुलेमान बाबा ने तंत्र-मंत्र से सब ठीक करने की बात कही और इसी बहाने महिला से करीब 40 लाख रुपये लिए। लेकिन केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार था।
आरोपी सुलेमान बाबा उर्फ अरशद उर्फ इंतजार उर्फ भूरा ने एसटीएफ टीम को पूछताछ में बताया है कि वह यही काम पिछले 15 सालों से करता है और अपने नेटवर्क के जरिये “घरेलू परेशानियों, पारिवारिक कलह को झाड़–फूंक–तंत्र मंत्र से खत्म करने व वशीकरण आदि करने के लिए” अपने तत्रं मत्र का विज्ञापन देता है और फिर उससे सम्पर्क करने वालों से भारी मात्रा में रूपये ऐंठ लेता हैं।

उसके खिलाफ इसके पहले 5 मामले दर्ज हुए है, जिसमें 04 मामले थाना मधुविहार दिल्ली और 01 मामला थाना लाजपतनगर दिल्ली में दर्ज हुआ है। पकड़ा गया तांत्रिक दिल्ली मधुविहार क्षेत्र में एक रिहायशी अपार्टमेन्ट में फ्लैट खरीदकर रह रहा था। तांत्रिक ने अपने कई नाम रखे हैं जिससे वो आसानी पकड़ में नहीं आता था।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...