Sunday, September 20, 2026
Home Crime India कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में आईटी कंपनी के मैनेजर...

कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में आईटी कंपनी के मैनेजर की कार से कुचलकर की गई हत्या 

गुरूग्राम। साउथ सिटी से आईटी मैनेजर की हत्या का मामला सामने आया है। जहां कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में आईटी कंपनी के मैनेजर ऋषभ की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने ऋषभ के भाई पीजी संचालक के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। वहीं हत्या के बाद से ही आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गया है।

पुलिस की मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर 49 स्थित साउथ सिटी 2 के डी  ब्लॉक में मकान नंबर 112 में ऋषभ रहता है। ऋषभ मूलरुप से राजस्थान के गंगानगर का रहने वाला है। वहीं उनका छोटा भाई पीजी चलाता है। बीते रविवार को रात साढ़े 11 बजे कार खड़ी करने को लेकर उसके पड़ोस में रहने वाले मनोज भारद्वाज से विवाद हो गया।

जानकारी के अनुसार ऋषभ का छोटा भाई और उसकी मां ने मनोज को समझाने का प्रयास किया तो उसने दोनों पर हमला बोल दिया। तबतक झगड़े की आवाज सुनकर ऋषभ भी वहां आ गया। ऋषभ ने भी मनोज का विरोध किया। बस फिर क्या था मनोज ने गुस्से में आकर ऋषभ पर कार चढ़ा दी। ऋषभ अपने को बचाने के लिए मनोज की कार के बोनट पर लटक गया। लेकिन मनोज इरादतन ऋषभ को नीचे गिराकर उसके ऊपर कार चढ़ा दी। कार से चोटिल होने के बाद ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद से ही आरोपी मनोज कार सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस मारपीट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है। वहीं मारपीट में चोटिल ऋषभ की मां और भाई को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाय गया। जहां रात में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को छानबीन में कुछ साक्ष्य भी हाथ लगे हैं। इसके साथ ही आरोपी मनोज की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...