Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पार्किंग के विवाद में आईटी कंपनी के मैनेजर को कार से कुचलकर...

पार्किंग के विवाद में आईटी कंपनी के मैनेजर को कार से कुचलकर उतारा मौत के घाट 

गुरुग्राम। साउथ सिटी-दो में पार्किंग के विवाद में रविवार देर रात आईटी कंपनी के मैनेजर की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सेक्टर-50 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि ऋषभ जसूजा बंगलूरू में आईटी कंपनी में नौकरी करते थे। उनके पीजी संचालक भाई रंजक जसूजा के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।  हमले में ऋषभ की मां और रंजक को भी चोटें आईं हैं। सेक्टर 49 स्थित साउथ सिटी दो के डी-ब्लॉक में 112 नंबर में राजस्थान के गंगानगर निवासी रंजक पीजी चलाते हैं। ऋषभ छुट्टियां बिताने के लिए मां के साथ गुरुग्राम आए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात 11 बजे कार खड़ी करने के लिए पड़ोस में रहने वाले मनोज भारद्वाज से झगड़ा हो गया। रंजक और उनकी मां ने बीच बचाव किया तो मनोज ने दोनों पर डंडे से हमला कर दिया। इसी बीच शोरगुल सुनकर ऋषभ वहां आ गए।  उन्होंने विरोध किया तो मनोज ने उन पर कार चढ़ा दी। ऋषभ खुद को बचाते हुए पहले कार के बोनेट पर लटक गए। लेकिन आरोपी ने झटका देकर उन्हें नीचे गिरा दिया और उनपर कार चढ़ा दी। इससे ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। 

रात में ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं। पुलिस उनकी जांच कर रही है।
सेक्टर-50 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है । आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...