Sunday, September 20, 2026
Home Crime India व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

हरियाणा। झज्जर में दिल्ली गेट के नजदीक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले के आरोपी को राजस्थान के बिरोहड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रईया गांव निवासी रोहित के तौर पर की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है, जिस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी रेकी में था या शूटर, फिलहाल पूछताछ में इसका खुलासा होगा। इतना जरूर है कि आरोपी घटना के समय मौके पर था और उसके बाद वह राजस्थान के बिरोहड में भाग गया था, जहां वह एक होटल में रुका हुआ था।

सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि सतपाल निवासी घोषियान मोहल्ला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके लड़के अनुज ने दिल्ली गेट पर पंजाबी रसोई के पास एक दुकान को किराये पर लेकर ऑफिस बना रखा था। 9 मई की देर शाम को जब वह घूम कर आ रहा था तो उसने पंजाबी रसोई से थोड़ा आगे तीन चार लड़कों को अपने हाथ में हथियार लिए हुए बहादुरगढ़ की तरफ भागते हुए देखा। कुछ दूरी पर उसके लड़के के ऑफिस के पास शोर सुनाई दिया।

जब वह कार्यालय पर पहुंचा तो देखा कि उसका लड़का खून से लथपथ था, जिसे गोलियां लगी हुई थी। उसको वह अन्य लोगों की सहायता से इलाज के लिए सिविल अस्पताल झज्जर ले गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में हत्या का आपराधिक मामला दर्ज किया था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...