Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पुरानी रंजिश को लेकर युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर की...

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

छतीसगढ़।  दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महमरा गांव में बीती रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव के लोगों ने युवक को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश खत्म करने के लिए दोनों मिले थे। इस बीच विवाद और बढ़ गया। आरोपी ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

मामले में थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि मृतक ओम प्रकाश मोहलई गांव का रहने वाला है। भवन निर्माण में मिस्त्री का काम करता था। आरोपियों का मृतक से पुरानी रंजिश थी। मृतक अपने दोस्त को शादी में शामिल होने महमरा गांव गया हुआ था, जहां आरोपी  भी पहले से आए हुए थे। आरोपियों ने शराब के नशे में मृतक ओम प्रकाश को पुराना झगड़ा खत्म करने के मुद्दे पर किनारे बुलाया।

इस दौरान मृतक उनसे बात कर था, लेकिन मृतक नहीं माना इस दौरान विवाद बढ़ गया। इसी बीच एक नाबालिग लड़के ने अपने पास रखे चाकू से मृतक के गले पर वार कर दिया। इस घटना में ओम प्रकाश लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। घायल ओम प्रकाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर देर रात सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी दुर्ग के नया पारा पंचशील नगर के रहने वाले हैं। एक आरोपी की मौसी मोहलई गांव में रहती है। मृतक से उसका प्रेम-प्रसंग था। इस बात की जानकारी नाबालिग आरोपी को लगी, जिसके बाद आरोपी ने मृतक को दूर रहने की हिदायत दी थी। ओम प्रकाश ने नहीं माना। इसी बात को लेकर एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में काफी झगड़ा हुआ।

इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने ओम प्रकाश को मौत के घाट उतार दिया। पकड़े गए पांचो आरोपियों आदतन बदमाश हैं। साथ ही  आए दिन नशे में लोगों से मारपीट करते हैं। इन आरोपियों में एक आरोपी दुर्ग का गुंडा-बदमाश और मर्डर के आरोप में जेल भी जा चुका है। आरोपियों में भाई और एक भतीजा शामिल हैं। पांचों आरोपियों ने प्लानिंग के साथ युवक की हत्या को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...