मास्टरमाइंड सहित सात ड्रग तस्करों/आपूर्तिकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार
पंजाब। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अवैध साइकोट्रोपिक पदार्थों और आपूर्ति इकाइयों के निर्माण के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित सात ड्रग तस्करों/आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों से 70.42 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल, 725.5 किलोग्राम नशीली ट्रामाडोल पाउडर और 2.37 लाख रुपये की नशीली दवाओं की जब्ती की गई है। ये नेटवर्क पंजाब, हरियाणा, हिमाचलप्रदेश, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में फैला हुआ है।







