रुड़की। मकान कब्जे को लेकर पिस्टल लहराना भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। गांव रामनगर लखनौता में 23 अप्रैल में मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष के कुलबीर पुत्र महेंद्र सिंह की ओर से पिस्टल लहराकर दबंगई दिखाई गई।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। 25 अप्रैल को गांव रामनगर लखनौता निवासी लोकेश कुमार की ओर से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि पिस्टल लहराने के आरोप में कुलबीर को गिरफ्तार कर 32 बोर की पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में लखनौता पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज रावत, कांस्टेबल विकास कुमार और बलदेव सिंह शामिल रहे।







