Friday, September 18, 2026
Home Crime India मां ने प्रेमी संग मिलकर की मासूम बच्ची की हत्या, खाने का...

मां ने प्रेमी संग मिलकर की मासूम बच्ची की हत्या, खाने का सामान मांगने पर करते थे पिटाई, आरोपी गिरफ्तार  

सोनीपत। पांच साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में मां ने न केवल रिश्ते को कलंकित किया था, बल्कि महिला व उसके प्रेमी ने नृशंसता की सभी हदें पार कर दी थी। बच्ची को लगातार चार दिन तक पीटने के चलते उसके शरीर पर चोट के 58 निशान मिले हैं, साथ ही उससे दुष्कर्म भी किया गया। महिला ने पुलिस के सामने माना कि वह प्रेमी के साथ शराब पीती थी। बच्ची के खाने का सामान मांगने पर पिटाई करते थे। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी को अदालत में पेश किया, जहां युवक को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।महिला के पहले पति ने 19 अप्रैल को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उसका निकाह 12 साल पहले शहर की युवती से हुआ था।

पत्नी से दो बेटियां हुईं जिनकी उम्र अब आठ व पांच वर्ष है। झगड़ा होने पर दो साल पहले तलाक हो गया था। इसके बाद पूर्व पत्नी बड़ी बेटी को साथ ले गई और छोटी बेटी उनके पास रह गई थी। आठ माह पहले उनकी पूर्व पत्नी दो दिन के लिए छोटी बेटी को भी साथ ले गई थी, लेकिन बाद में वापस छोड़ने नहीं आई। गुरुवार देर शाम को अपने प्रेमी के साथ आकर मोहन नगर में बच्ची को मृत हालत में पति के मामा के घर छोड़ गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सदर थाना प्रभारी सेठी मलिक की टीम ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी कबीरपुर के रजत को गिरफ्तार कर लिया था। महिला ने बताया था वह शराब पीती थी। बच्ची के खाने का सामान मांगने पर पिटाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां रजत को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया कि 18 अप्रैल को हत्या से पहले मासूम से रजत ने दुष्कर्म भी किया था।

घटना के समय बच्ची की मां रसोई में थी। तब आरोपी उसे बाथरूम में ले गया था जहां बच्ची के साथ गलत काम किया। इसके बाद बच्ची की फिर से बुरी तरह पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उन्होंने 15 से 18 अप्रैल तक रोज बच्ची को पीटा था। वह अक्सर शराब के नशे में उसकी पिटाई करते थे पुलिस के अनुसार मामले में शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि मासूम के शरीर पर चोट के 58 निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को मिल सकेगी। बच्ची के शरीर के ज्यादातर हिस्सों पर चोट के निशान हैं।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...