Friday, September 18, 2026
Home Crime India नर बलि के नाम पर की युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार 

नर बलि के नाम पर की युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार 

हरियाणा। अंबाला छावनी के प्रसिद्ध कारोबारी महेश गुप्ता हत्याकांड की आरोपी प्रिया और उसके भाई-भाभी को पुलिस ने शुक्रवार को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी प्रिया ने कहा कि नवरात्र में माता नर बलि मांग रही थी। वह भी किसी बड़े आदमी की लेनी थी। महेश गुप्ता उनका परिचित था, इसलिए उसे जाल में फंसाया और घर बुलाकर नर बलि दी। उधर, मेडिकल के लिए ले जाते समय आरोपी प्रिया की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होने लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने कोर्ट में प्रिया के बिगड़े स्वास्थ्य को लेकर अर्जी लगाई।

इसके बाद अदालत से नायब कोर्ट और रीडर को अस्पताल भेजा गया। वीडियो कॉल से ही प्रिया की हाजिरी लगी। यहां डॉक्टरों ने मेडिकल के बाद प्रिया को पूरी तरह से फिट बताया। इस पर पुलिस ने प्रिया को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पड़ाव थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि आरोपी प्रिया बार-बार बोल रही है कि उसको माता आती थी और 4-5 दिन से नर बली मांग रही थी। आरोपियों ने पूछताछ में गुनाह कबूला है कि चुन्नी से गला हेमंत ने दबाया और प्रिया ने गुप्तांग में चोटें मारीं जबकि प्रीति ने हाथ पकड़े थे।

तीनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। इससे पहले 10 अप्रैल को छावनी के सुंदर नगर स्थित एक मकान से महेश गुप्ता का शव मिला था। उन्हें खोजते हुए जैसे ही परिजन वहां पहुंचे थे तो शव कमरे में पड़ा था और प्रिया, हेमंत व प्रीति उसके पास बैठे। महेश के गले में चुन्नी डली हुई थी। परिजन जबरन घर में घुसे तो उनके साथ भी आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच तीनों आरोपी मौके से हो फरार गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से मिठाई, सिंदूर, कलीड़े, लाल चूड़ियां, मेहंदी, तुलसी के पत्ते, सामग्री, नींबू बरामद किया था। इस दौरान प्रिया के हाथों, पैरों पर मेहंदी और आधे सिर पर सिंदूर लगा था, जबकि आरोपी प्रीति के पैरों में मेहंदी लगी हुई थी।

तीनों आरोपियों को काबू कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। खाना और पानी न पीने के कारण आरोपी प्रिया को कमजोरी आ गई थी। इस बारे कोर्ट में भी अर्जी लगाई गई थी। आरोपी प्रिया से महेश का मोबाइल और हेमंत से चुन्नी बरामद की गई है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...