Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand पुलिस ने बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी का किया...

पुलिस ने बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी का किया एनकाउंटर

हरिद्वार।  डेरा नानकमत्ता (उधमसिंह नगर) प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ़ बिट्टू को हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस ने आधी रात हुए एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इसके साथ ही DGP अभिनव कुमार ने CM पुष्कर सिंह धामी के आंसुओं का बदला लिया और उनसे हत्यारोपी को जिन्दा पकड़ने या मुठभेड़ में मार गिराने का वादा पूरा कर दिया।

हरिद्वार के SSP परमेन्द्र डोभाल ने कहा कि बिट्टू को पंजाब से रुद्रपुर जाने की ख़ुफ़िया जानकारी पर भगवानपुर में पुलिस और STF ने घेर लिया था। वहीँ वह मारा गया 48 साल का अमरजीत अमृतसर के नगली भट्टा में चूड़ियां रोड का रहने वाला था। बाबा की हत्या के बाद उस पर उत्तराखंड पुलिस ने 1 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया था।

डेरा प्रमुख तरसेम की हत्या 28 मार्च-2024 को उधमसिंह नगर में गुरुद्वारा परिसर में सुबह-सुबह कर दी गई थी.बाइक पर एक अन्य के साथ सवार हो के आए बिट्टू ने .315 बोर की रायफल से अकेले कुर्सी पर बैठे बाबा की गोलियां बरसा के हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड से उत्तराखंड के साथ ही पंजाब में भी सनसनी फ़ैल गई थी.बाबा के अनुयायी लाखों में हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बाबा को बहुत मानते थे। हत्या के बाद जब वह उनके परिजनों से मिले थे तो अपनी भावनाओं-दुःख और आंसुओं को थाम नहीं पा रहे थे।

उन्होंने DGP अभिनव को निर्देश दिए थे कि बाबा के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए एनकाउंटर भी करना पड़े तो किया जाए Police Chief ने भी उनसे वादा किया था कि ऐसा ही होगा उन्होंने ये भी शपथ ली थी कि वादा पूरा करने में नाकाम रहने पर वह कुर्सी छोड़ देंगे। इसके बाद पुलिस बहुत एक्टिव  हो गई थी। पूरा सिस्टम हत्यारों के पीछे लग गया था.DGP अभिनव ने www.chetangurungg.com से कहा कि पुलिस रात-दिन और 24 घंटे आरोपियों के पीछे लगी हुई थी जो भी चेहरे हत्या में किसी न किसी तरह का वास्ता रखते हैं, बख्शे नहीं जाएँगे।

कप्तान परमेन्द्र ने कहा कि पुलिस को शार्प शूटर अमरजीत और एक अन्य के बारे में जानकारी मिली थी कि वह पंजाब से रुद्रपुर जा रहा है.उनको भगवानपुर में DySP ऋषि वल्लभ चमोला की STF टीम और पुलिस ने घेर लिया यहाँ गोलीबारी में आधी रात को अमरजीत को गोलियों से बेध दिया गया.उसको घायल होने पर रूड़की अस्पताल ले जाया गया था.वहां जांच के बाद वह मृत घोषित किया गया.उसके साथ बाइक चला रहा शख्स अँधेरे का फायदा उठा के भागने में सफल रहा.अमरजीत के पास एक Pistol मिली है.बिट्टू पर 16 से ज्यादा जुर्म दर्ज थे इस हत्याकांड में पूर्व IAS अफसर हरबंस चुघ और कई अन्य भी नामजद हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...