Thursday, March 19, 2026
Home Crime India प्रॉपर्टी के लिए की माँ की हत्या, हत्यारोपी बेटे, बहू और पोता...

प्रॉपर्टी के लिए की माँ की हत्या, हत्यारोपी बेटे, बहू और पोता गिरफ्तार

हरियाणा। यमुनानगर के फर्कपुर थाना क्षेत्र के सुढल गांव निवासी 68 वर्षीय नीलम देवी के हत्यारोपी बेटे राकेश, पुत्रवधू सुमन और पोते सागर को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां से आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त परना व कार बरामद की जाएगी। फर्कपुर थाना प्रभारी जनक राज के अनुसार, अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि नीलम देवी ने अपने इकलौते बेटे राकेश को साल 2015 में अपनी चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसके बाद राकेश अपने परिवार के साथ देहरादून चला गया था। अब नीलम ने अपना 300 गज का प्लाट बेचा था, जिसका पता राकेश को चल गया था।

उन्हीं रुपयों को हड़पने के लिए राकेश ने बेटे सागर और पत्नी सुमन के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या की साजिश रची। इसके तहत 18 फरवरी को राकेश अपने बेटे और पत्नी के साथ सुढल आया और अपनी मां नीलम देवी को गंगा स्नान कराने के बहाने अपने साथ कार में बिठाकर ले गया। इसके बाद उत्तराखंड के विकास नगर में डालीपुर बांध के पास नहर की पटरी किनारे कार रोककर आरोपी राकेश व उसके बेटे सागर ने नीलम की परने से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया। फिर दो मार्च को सागर ने अपनी दादी के लापता होने की फर्कपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में सागर ने कहा था कि वह अपनी बुआ के पास अंबाला के दुखेड़ी में रहता है। जबकि उसका पिता राकेश व मां सुमन देहरादून में रहते हैं। उसकी दादी से 16 फरवरी को बात हुई थी। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की जांच की तो पता चला कि 18 फरवरी को आरोपी राकेश, सुमन व सागर गांव सुढल में आए थे। तभी से नीलम लापता थी। इसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद प्रॉपर्टी के दस्तावेज लेने के लिए सागर और उसकी मां सुमन नीलम के घर आए। तब पड़ोसियों ने उन्हें देखकर शक जाहिर किया था। पुलिस ने शक के आधार पर जब सागर को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया तो आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी सागर ने बताया कि उसके पिता राकेश का दादी नीलम के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। उसके पिता को शक था कि उसकी दादी गांव की प्रॉपर्टी बेचने के बाद उसे कुछ नहीं देगी। इस पर उन्होंने गांव में आकर अपनी दादी को हरिद्वार गंगा स्रान करने के बहाने कार में उत्तराखंड के डालीपुर बांध के पास ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को नहर में फेंक दिया। इस दौरान उत्तराखंड की विकासनगर पुलिस को नहर से महिला का एक शव बरामद हुआ था। उसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसका संस्कार करवा दिया था।

RELATED ARTICLES

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...