Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बहन के ससुरालियों ने की युवक की पीट- पीटकर हत्या, जानिए पूरा...

बहन के ससुरालियों ने की युवक की पीट- पीटकर हत्या, जानिए पूरा मामला 

बहनोई और उसके भाई से था विवाद 

बिहार। गया में एक युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण नगर पोखर निवासी रविंद्र मंडल (37) के रुप में हुई है। रविन्द्र की हत्या करने वाले बहन के ससुराल के लोग थे। घटना बांकेबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनदाहा गांव की है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में हादसा बताकर घायल युवक को भर्ती भी कराया और जबतक अस्पताल के कर्मी कुछ जानकारी ले पाते, उससे पहले ही आरोपी अस्पताल से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बांके बाजार थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज  भेज दिया और छानबीन में जुट गई। घटना के संबंध में मृतक की बहन ने बताया कि उसके पति जमींदार भुइयां का अपने भाई के साथ पूर्व से घर के जमीन के लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को उसी जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए मृतक रविंद्र मंडल अपनी बहन रुबी देवी के ससुराल बांकेबाजर थाना क्षेत्र के सोनदाहा गांव आया था। इस दौरान रविंद्र मंडल और उसके परिजनों ने जमीन विवाद को सुलझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसी क्रम में उसके बहनोई के भाई और उसके परिजन रविंद्र मंडल के साथ उलझ गए और झगड़ा करने लगे।

मारपीट की स्थिति देख रविंद्र ने वहां से भागने में ही भलाई समझी और बाइक से अपने घर चल दिया। उसके पीछे उसका परिवार भी ऑटो से लौटने लगे। घर वापस लौट रहे रविंद्र ने अपनी सात-आठ साल की भांजी शीतल कुमारी को भी बाइक पर साथ बिठा लिया था। परिजनों ने बताया कि जैसे ही रविंद्र सोनदाहा से घर की ओर चला। रास्ते में कमालपुर ईंट भट्ठा के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने रविंद्र को घेर लिया और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...