Sunday, September 20, 2026
Home Crime India 10 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी, मारपीट समेत अन्य धाराओं के...

10 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी, मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज 

हरियाणा। जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने पहले दुष्कर्म किया, फिर अपने दोस्तों से भी दुष्कर्म कराया। आरोपियों ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ पिटाई की। मामला 2011 का है। लड़की की शादी होने पर आरोपी फिर उसे तंग करने लगे तो उसने महिला थाना पुलिस से शिकायत की। महिला थाना पुलिस ने 10 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा कि उसकी 2011 में रविंद्र नाम के युवक के साथ बातचीत थी। रविंद्र ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा और जान से मारने की धमकी देता रहा। रविंद्र ने अपने साथियों दीपक, विजय, पौना, प्रदीप, सुनील, अशोक, प्रदीप, जीतू, सोनू को भी बुलाया और उसके साथ सभी ने अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। रविंद्र ने उसके साथ शादी करने से इन्कार कर दिया और मारपीट की। बाद में उसकी शादी हो गई। शादी के बाद भी आरोपी उसे परेशान करने लगे। बार-बार तंग करने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। सोमवार रात को महिला थाना पुलिस ने सभी 10 युवकों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।

महिला थाना प्रभारी मुकेश देवी ने बताया कि सोमवार को एक युवती ने सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट करने और धमकी देने की शिकायत दी थी। पुलिस ने सभी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...