Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दिनदहाड़े बदमाशों ने पिता–पुत्र की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली...

दिनदहाड़े बदमाशों ने पिता–पुत्र की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

भोजपुर। मंगलवार की सुबह दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने पिता–पुत्र को गोलियों से भून डाला। इस घटना में घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। पिता को चार गोली लगी है, जबकि बेटे के पेट के बीचो-बीच गोली लगी। इस दिनदहाड़े हत्या के वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनीपुर गांव की है। घटना को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतकों में उदवंत नगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव निवासी स्वर्गीय बली सिंह के पुत्र रामाधार सिंह (65) और उनका बेटा मुकेश यादव (35) शामिल है।

घटना के संबंध में मृतक के दूसरे बेटे जगेश ने बताया कि 2009 से चले आ रहे दो कठ्ठे जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों से विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह जब पूरा परिवार खेत में गेहूं काट रहा था, तभी हथियार से लेश कुछ दबंग खेत में आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग कर मेरे पिता के सिर में और भाई के पेट में गोली मार दी। जगेश ने बताया कि इस दौरान उक्त लोगों के द्वारा मुझ पर भी फायरिंग की गई लेकिन हम वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी परिचय कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि काफी सालों से इन लोगों का जमीनी विवाद चल रहा था, जब यह लोग खेत में काम कर रहे थे, तभी कुछ लोगों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ लोगों का नाम सामने आया है, जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

2009 से शुरू हुए इस विवाद में दोनों पक्ष से 8 लोगों की हत्या हो चुकी है। इस घटना में आज जिनकी हत्या हुई है वह यादव समाज से आते हैं। 2009 से ही पटीदार से दो कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस हत्या से पहले बीच में भी कई बार विवाद हुआ था। 2009 में ही मृतक के बड़े भाई रामसेवक सिंह, संतोष कुमार भतीजा और एक बहु का अपहरण कर हत्या हुई थी। उस दौरान विनोद यादव, अमन यादव और चमन यादव पर हत्या का आरोप लगा था।  आज भी हत्या का आरोप इन्हीं तीनों पर लगा है। वहीं 2009 में ही विनोद यादव का पटीदार शिवमंगल यादव, काशीनाथ सिंह और ललन यादव की हत्या हुई थी, जिसमें मृतक रामाधार सिंह जेल गया था। आज अहले सुबह रामाधार सिंह की हत्या की गई है। मृतक रामाधार सिंह, शिवमंगल यादव, काशीनाथ यादव और ललन यादव की हत्या के मामले में 2011 से 2023 तक जेल में बंद था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...