Sunday, September 20, 2026
Home Crime India भाई की हत्या कर भागे 25 हजार के इनामी आरोपी को 13...

भाई की हत्या कर भागे 25 हजार के इनामी आरोपी को 13 वर्ष बाद किया गिरफ्तार 

सोनीपत। गांव राई स्थित किराये के कमरे में अपने सहकर्मी के भाई की हत्या कर भागे 25 हजार के इनामी आरोपी को सीआईए-3 की टीम ने 13 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला छपरा के गांव खाखी मधिया निवासी बर्फी लाल के रूप में हुई है। उसे छपरा के पुरानी घुरेटी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस टीम एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

एसीपी क्राइम राजपाल सिंह ने बताया कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के गांव जानी खुर्द निवासी अमर पाल ने 14 अप्रैल 2011 को राई थाना पुलिस को बताया था कि वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। सबसे छोटा भाई नरेंद्र था। उन्होंने बताया था कि वह चार माह से बहालगढ़ में खेवड़ा रोड स्थित श्री इंटरप्राइजेज में नौकरी करते थे। वह बहालगढ़ में किराये पर रहते थे। उनके साथ मूलरूप से बिहार के जिला छपरा के गांव खाखी मधिया का बर्फी लाल भी नौकरी करता था। वह राई गांव में किराये के कमरे में रहता था। उसकी व बर्फी लाल की अच्छी जान पहचान हो गई थी। वह उनके घर पर भी जा चुका था।

वह भी उसके राई स्थित कमरे पर चला जाता था। बर्फी लाल के कमरे में उसका परिचित मूलरूप से यूपी के जिला बागपत के गांव टिकरी बासा का बृजेश ठाकुर भी रहता था। वह राई औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करता था। उनका छोटा भाई नरेंद्र भी उसके पास आया हुआ था। बताया कि वह और नरेंद्र बैसाखी 13 अप्रैल 2011 को बर्फी लाल के कमरे पर गए थे। बाद में बृजेश भी आ गया था। रात को नरेंद्र, बर्फी लाल व बृजेश शराब पीने लगे थे। अमरपाल ने बताया था कि तब वह खाना खाकर सो गया था। इस पर तीनों और शराब पीने के लिए कमरे से बाहर चले गए थे।

सुबह वह उठा तो तीनों कमरे पर नहीं मिले। इसी बीच वह कमरे से बाहर आया तो पता लगा कि गांव राई में ग्रामीण मनोज के खेत के ट्यूबवेल की हौदी में एक युवक का शव पड़ा है। वह भी मौके पर चला गया था। उन्होंने देखा था कि उनके भाई नरेंद्र का शव पड़ा था। उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। काफी दूर तक खून बिखरा था। खेत में घसीटने के भी निशान थे। अमरपाल ने बृजेश व बर्फी लाल पर उनके भाई की हत्या का आरोप लगाया था। तत्कालीन थाना प्रभारी सुलतान सिंह की टीम ने जांच करते हुए दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने बृजेश को गिरफ्तार कर लिया था।

एसीपी राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी बर्फी लाल की गिरफ्तारी पर पुलिस ने वर्ष 2020 में 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। अब सीआईए-3 में नियुक्त इंचार्ज रविकांत, एएसआई आजाद, हवलदार जोगेंदर, सोमबीर, सुमित व चालक नरेंद्र की टीम ने आरोपी बर्फी लाल मांझी उर्फ तारकेश्वर मांझी को छपरा के पुरानी घुरेटी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में जेल भेज दिया। उसने शराब के नशे में कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम देने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...