Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand बालिका को बहला फुसलाकर खंडहर में ले जाकर दरिंदगी करने वाले आरोपी...

बालिका को बहला फुसलाकर खंडहर में ले जाकर दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

रुड़की। बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर खंडहर में उसके साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल की ओर से पुलिस टीम को ढाई हजार और एसपी देहात एसके सिंह की ओर से एक हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। मंगलौर में छह वर्षीय बालिका दो दिन पूर्व अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने बालिका की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद मस्जिदों से अनाउंसमेंट के बाद बालिका एक दूसरे मोहल्ले के खंडहर के पास बदहवास मिली थी। पुलिस की मदद से उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

जहां से दुराचार की पुष्टि हुई थी। इससे क्षेत्रवासियों में गुस्सा पनपने लगा था। पुलिस ने किसी तरह पीड़ित परिवार और क्षेत्रवासियों को समझा बुझाकर शांत कराया था। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ दुराचार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। रविवार को कोतवाली परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मामला अति संवेदनशील होने के चलते एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के दिशा निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया था। एक सीसीटीवी फुटेज में बालिका एक युवक के साथ चलती हुई नजर दिखी। इसके बाद पुलिस युवक तक पहुंची। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नशे का आदि है।

शुक्रवार शाम बालिका को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। जहां खंडर में बालिका के साथ दरिंदगी की थी। दरिंदगी के आरोप में फैजान उर्फ फैजू निवासी गांव लिब्बरहेड़ी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पत्रकार वार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकार मंगलौर विवेक कुमार, इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा और वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी, उप निरीक्षक नवीन नेगी, महिला उप निरीक्षक मनसा ध्यानी, उप निरीक्षक नवीन चौहान, कांस्टेबल अरविंद सिंह, राजेश देवरानी, अरविंद कुमार, उत्तम सिंह और मोहन पंवार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...