Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Uttarakhand लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया ब्लैकमेल,...

लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया ब्लैकमेल, बात न करने पर स्वजनों को जान से मारने की दी धमकी

देहरादून। एक युवक ने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली और इसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इनकार करने पर आरोपित ने पीड़िता की पिटाई भी की। किशोरी की मां की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित प्रेमनगर के आमवाला का निवासी है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर पीडी भट्ट के अनुसार, क्षेत्र की महिला ने शिकायत देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी से जावेद नाम के युवक ने दोस्ती करने की कोशिश की। बेटी ने जब इन्कार किया तो आरोपित ने 19 सितंबर को उसे फोन किया। आरोपित ने बात न करने पर स्वजनों को जान से मारने की धमकी दी।

इस दौरान उसने बेटी को रात 11 बजे घर के बाहर बुलाया। वह गेट से बाहर गई तो आरोपित ने उसे अपनी बाइक में बैठाया और प्रेमनगर स्थित अपने भाई की दुकान में ले गया, जहां उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपित संबंध बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने धमकी दी कि अगर उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो वह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा। 22 सितंबर को रात आठ उनकी बेटी सहेली के घर निरंजनपुर जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान जावेद ने उसका रास्ता रोका और जबरन उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इसके बाद बेटी ने यह बात उन्हें बताई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित जावेद निवासी आमवाला प्रेमनगर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती, अश्लील वीडियो की प्रसारित हैदाराबाद और छत्तीसगढ़ के दो लोगों ने देहरादून की एक युवती के साथ इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर आरोपितों ने युवती की अश्लील वीडियो प्रसारित कर दी। रायपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अप्रैल में उसकी जान-पहचान इंटरनेट मीडिया के जरिए हैदराबाद के रिहान और छत्तीसगढ़ के मंसूर अली से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों से उसकी दोस्ती हो गई। आरोपितों ने उससे वीडियो काल पर बिना कपड़ों के आने के लिए कहा। इस दौरान आरोपितों ने उसकी वीडियो रिकार्ड कर ली। इसके बाद आरोपितों ने उससे रुपयों की मांग की और ऐसा न करने पर उसकी वीडियो प्रसारित कर दी। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित रिहान निवासी तेलंगाना हैदराबाद और मंसूर अली निवासी रायपुर छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...