Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अफेयर के चलते पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी पति और...

अफेयर के चलते पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार

जालंधर। थाना भोगपुर के गांव माधौपुर में होली की रात एक युवक ने अफेयर के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस काम में उसके परिवार ने भी उसका साथ दिया। घटना को आत्महत्या साबित करने लिए वह पत्नी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला के गले पर निशान देखकर डॉक्टरों को कुछ शक हुआ और उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने जब जांच की तो हत्या का खुलासा हुआ। मृतक महिला की पहचान भोगपुर के माधोपुर गांव निवासी पूनम के रूप में हुई है। पुलिस ने पति से पूछताछ की तो उसने माना कि पूनम की हत्या उसी ने की है। पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी कबूल सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मृतक के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में महिला की सास और जेठ की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस को दिए बयानों में मृतका के पिता ओमकार सिंह ने बताया कि उसने करीब साढ़े 4 साल पहले अपनी बेटी पूनम की शादी भोगपुर के परमजीत बंसल के साथ की थी। शादी के दो साल बाद ही ससुरालवालों ने पूनम को परेशान करना शुरू कर दिया। पूनम ने पहले ही बताया था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे घर में झगड़ा शुरू हो गया।

बेटी ने पति की करतूतों के बारे में अपने सास-ससुर को भी बताया था लेकिन किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। उलटा उसे तंग करना शुरू कर दिया गया। होली वाले दिन 25 मार्च की रात परमजीत ने झगड़े में पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। उस दौरान वहां उसका ससुर मोहन लाल बंसल, सास मनप्रीत कौर बंसल और जेठ मनोज कुमार भी मौजूद थे। जब पूनम की सांस चलना बंद हो गई तो पति-ससुर उसे अस्पताल लेकर पहुंच गए। बेटी की मौत को आत्महत्या दिखाने के लिए खुद अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन जब डॉक्टर ने गले पर निशान देखे तो पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो पूनम के गले पर गला दबाने का निशान बना हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पति को हिरासत में ले लिया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...