Saturday, September 19, 2026
Home Crime India मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी प्रदीप शर्मा को आजीवन कारावास की सजा 

मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी प्रदीप शर्मा को आजीवन कारावास की सजा 

2006 में छोटा राजन गिरोह के सदस्य का किया था एनकाउंटर 

25 साल की सर्विस में किए 112 एनकाउंटर 

कोर्ट ने एनकाउंटर को फर्जी मानकर ठहराया हत्या का दोषी 

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार (19 मार्च) को मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी प्रदीप शर्मा को हत्या के मामले में दोषी पाते हुए, आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साल 2006 में शर्मा ने छोटा राजन गिरोह के कथित सदस्य रामनारायण गुप्ता उर्फ लखन भैया का एनकाउंटर किया था, कोर्ट ने उस एनकाउंटर को फर्जी मानते हुए, पुलिस अधिकारी को हत्या का दोषी ठहराया है। कोर्ट ने “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” माने जाने वाले शर्मा को तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। जुलाई 2013 में प्रदीप शर्मा को सत्र अदालत ने बरी कर दिया था। उस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट की जस्टिस रेवती मोहिते-डेरे और जस्टिस गौरी वी गोडसे की पीठ ने अपने 867 पेज के फैसले में कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश में गड़बड़ी थी। पीठ ने कहा कि हालांकि लाखन भैया के खिलाफ 10 मामले थे, लेकिन इससे आरोपी को उसे मारने का लाइसेंस नहीं मिल जाएगा। पीठ ने स्पष्ट किया कि, “कानून के शासन को कायम रखने के बजाय, पुलिस ने अपने पद और वर्दी का दुरुपयोग किया और रामनारायण की बेरहमी से हत्या कर दी।”

लखन भैया एनकाउंटर केस

लखन भैया का फर्जी एनकाउंटर 11 नवंबर 2006 को वर्सोवा में नाना नानी पार्क के पास हुआ था। 2009 में उच्च न्यायालय के आदेश पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी जब एक विशेष जांच दल ने पाया कि लाखन भैया के एक प्रतिद्वंद्वी ने पुलिसकर्मियों को उसे मारने के लिए पैसा दिया था। जुलाई 2013 में सत्र अदालत ने 13 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन शर्मा को बरी कर दिया था। अपनी अपील में राज्य सरकार ने विशेष लोक अभियोजक राजीव चव्हाण और लखन भैया के भाई वकील राम प्रसाद गुप्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया कि मुठभेड़ फर्जी थी और आरोपियों द्वारा रिकॉर्ड तैयार किए गए थे।

प्रदीप शर्मा का रिकॉर्ड

प्रदीप शर्मा 1983 बैच के प्रसिद्ध पुलिस अधिकारियों में से हैं, जिनमें विजय सालस्कर, प्रफुल्ल भोसले, रवींद्र आंग्रे और विनायक सौदे शामिल हैं। ये पुलिसकर्मी मुंबई अंडरवर्ल्ड पर अपनी कार्रवाई के लिए जाने जाते थे, जिसका नेतृत्व दाऊद इब्राहिम कास्कर, छोटा राजन, अरुण गवली, अमर नाइक और अन्य जैसे लोग करते थे। प्रदीश शर्मा ने अपने 25 साल की सर्विस में 112 एनकाउंटर किए। 1999 में शर्मा ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ छोटा राजन के सहयोगी विनोद मटकर को मार गिराया। मटकर को छोटा राजन ने पाकिस्तान में छिपे इब्राहिम को खत्म करने के लिए चुना था। उसी साल पुलिस ने मुंबई के दादर में डी-कंपनी के गैंगस्टर सादिक कालिया को मार गिराया।

2003 में शर्मा और उनकी टीम ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। उनमें से दो, अबू सुल्तान और अबू अनवर, पाकिस्तानी नागरिक थे। शर्मा का विवादों से पुराना नाता है, उन्हें अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों के लिए अगस्त 2008 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि मई 2009 में महाराष्ट्र प्रशासनिक न्यायाधिकरण के आदेश के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया था। इसके बाद साल 2010 में लखन भैया के फेक एनकाउंटर मामले में शर्मा को गिरफ्तार किया गया, चार साल जेल में कटे, फिर साल 2013 में सत्र न्यायालय ने बरी कर दिया गया।

2017 में शर्मा को फिर से फोर्स में बहाल कर दिया गया और ठाणे पुलिस के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। साल 2019 में शिवसेना में शामिल होने के लिए शर्मा ने जुलाई माह में इस्तीफा दे दिया था। प्रदीम शर्मा ने शिवसेना के टिकट पर मुंबई के नालासोपारा से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार मिली थी।

RELATED ARTICLES

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...