रुड़की। बीती रात मुखबिर ने एसओ खानपुर मनोहर सिंह रावत को सूचना दी कि एक व्यक्ति शेरपुर बेला गांव में भट्टी लगाकर कच्ची शराब बना रहा है। एसओ के निर्देश पर थाने के एसआई उपेंद्र सिंह बिष्ट, सिपाही सुनील कुमार व त्रेपन सिंह ने मौके पर छापा मारा, और भट्टी चला रहे सौपाल निवासी शेरपुर बेला को पकड़ लिया।
वहां से 10 लीटर कच्ची शराब व भट्टी के उपकरण भी बरामद हुए हैं। उधर, लक्सर के सिपाही प्रकाश खनेड़ा व संदीप नेगी ने मुंडाखेड़ा निवासी मदन को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस कोर्ट ले गई है।







