Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, हुआ फरार

पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, हुआ फरार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद पति मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। दरसअल, सूरजपुर थाना क्षेत्र के बिरोड़ी गांव में ललित बंसल अपने परिवार के साथ रहते हैं, जिसमें उनकी पत्नी शशी (50) ,उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। उनके एक दूसरे बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि एक लडक़ी की शादी हो चुकी है। फिलहाल एक बेटी और बेटा, माता पिता के साथ रहते हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पति और पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी चल रही थी और विवाद भी बढ़ रहा था। इसी बात को लेकर गुरुवार शाम को भी दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि ललित ने अपनी पत्नी शशि पर गोली चला दी। गोली लगते ही पत्नी लहूलुहान होकर गिर गई। पति गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया। आस पड़ोस के लोगों ने आनन फानन में घायल अवस्था में महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य इकट्ठे  किए गए। पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति मौके से फरार है, टीमों का गठन कर उसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...