Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पुलिस ने वृद्ध महिला हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने वृद्ध महिला हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब।  मुक्तसर जिले के एक गांव में डेढ़ महीने पहले वृद्ध महिला की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर दो को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी वृद्ध महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे।

मुक्तसर के एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने बताया कि थाना कबरवाला पुलिस को 25 जनवरी 2024 को सूचना मिली थी कि एक गांव के पास सूखी नहर में महिला का शव पड़ा है। उस समय पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर धारा 302, 34 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इसके बाद एसपी मनमीत सिंह ढिल्लों की निगरानी में डीएसपी लंबी फतेह सिंह बराड़ व डीएसपी (डी) जसपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में थाना कबरवाला के प्रभारी एसआई रणजीत सिंह व सीआईए -2 मलोट के प्रभारी एसआई कुलबीर चंद को भी शामिल किया गया। उक्त टीम ने आधुनिक तरीके से इस हत्याकांड की गुत्थी को घटना के 49 दिनों बाद सुलझा लिया है।

साथ ही दो आरोपियों मनफकीर सिंह मनी और गुरलाल सिंह उर्फ लाली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे साथी गुरकीरत सिंह को गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस जुटी है।

एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी मृतका के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे। वह आरोपियों को ऐसा करने से रोकती थी। इसके बाद रंजिश में आरोपियों ने महिला की हत्या कर शव को सूखी नहर में फेंक दिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...