Thursday, September 17, 2026
Home Crime India जंगल में मिला युवक का शव, बंधे हुए थे हाथ-पैर, चेहरा भी...

जंगल में मिला युवक का शव, बंधे हुए थे हाथ-पैर, चेहरा भी जला हुआ, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

कपूरथला। फगवाड़ा में एक युवक का शव जंगल में मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फगवाड़ा सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसएचओ बलविंदर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि जंगल में मिली लाश का चेहरा बुरी तरह से जला है और हाथ-पैर दोनों किसी कपड़े से बंधे थे। मृतक की पहचान के लिए प्रदेश के सभी थाना में अलर्ट कर दिया गया है। एसएचओ बलविंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार गांव खजुरला निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम वह रोजाना की तरह सैर करने बेईं पुल की तरफ गए थे।

जहां उन्होंने जंगल में कुछ हिरण और जंगली कुक्कड़ भी देखें लेकिन जब वह बेईं पुल की तरफ गए, जहां पानी की निकासी के लिए एक जगह बनी हुई है वहां देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा था। ध्यान से देखा तो मृतक व्यक्ति के दोनों हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे और लाश का चेहरा पूरी बुरी तरह से जला हुआ था। चेहरे की हड्डियां ही दिखाई दे रही थी। मनदीप सिंह ने पुलिस को सूचना देने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंच संदिग्ध हालात में पड़े शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को शवगृह में रखवा दिया है।

एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि जंगल में मिले शव की प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र 35-40 साल लग रही है। शव की पहचान के लिए आसपास हाईवे पर ढाबे वालों से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि पूरे प्रदेश के थानों में मृतक के शव की फोटो भेजकर पहचान की कोशिश की जाएगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...