Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand डम्पर वाहन से साढ़े पांच लाख से अधिक कीमत की अवैध शराब...

डम्पर वाहन से साढ़े पांच लाख से अधिक कीमत की अवैध शराब बरामद

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने डम्पर वाहन से साढ़े पांच लाख से अधिक कीमत की शराब बरामद की है। दरअसल एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस को शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक व प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती द्वारा एसओजी, एएनटीएफ टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान अल्मोड़ा क्षेत्र के सिराड़ बैण्ड के पास वाहन संख्या- यूके01 सीए-0744 डम्पर को रोककर चैक किया गया।

वाहन में चालक राजेश मौजूद था, जिसने पूछताछ में वाहन में अवैध शराब होने की बात पुलिस टीम को बताई। जिस पर वाहन डम्पर की तलाशी लेने पर कुल 160 पेटियों में 7,680 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई। शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर वाहन डम्पर को सीज किया गया। अवैध शराब की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी होने पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही गई। चालक ने बताया कि वह इस अवैध शराब को कही स्टॉक करके रखना चाहता था, जिसे बाद में ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाया जा सके।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अवैध शराब की बरामदगी कर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त राजेश पुत्र स्व. पदम  सिंह, मैझोली मजखाली रानीखेत, अल्मोड़ा का रहने वाला है। बरामद शराब की कीमत 5,87,520/- रुपये आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश सिंह नेगी, उपनिरीक्षक सुनील सिंह धानिक प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती प्रभारी एएनटीएफ, कांस्टेबल राजेश भट्ट शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...