Sunday, June 21, 2026
Home Crime India दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी को लूटने की कोशिश, विरोध करने पर मारी गोली,...

दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी को लूटने की कोशिश, विरोध करने पर मारी गोली, हालत गंभीर 

पटना। डाक बंगला पर स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी है। उनकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े तीन अपराधी स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट कर रहे थे। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी। गोली लगते स्वर्ण व्यवसायी रोड पर गिर गए। इसके बाद तीनों अपराधी ने उनका बैग उनसे छीन लिया और फरार हो गए। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। सिटी एसपी पश्चिम चंद्र प्रकाश ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के करोल बाग निवासी स्वर्ण व्यवसायी एहतेशाम अली डाक बंगला इलाके में ही एक होटल में ठहरे थे।गुरुवार को अपने बैग में सोने के जेवर लेकर किसी व्यापारी के यहां जा रहे थे। इसी क्रम में डाक बंगला स्थित सम्राट होटल के नजदीक तीन युवक उनके पास पहुंचे और बैग को छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने स्वर्ण व्यापारी को गोली मार दी और फरार हो गए। आननफानन में लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली थाने को दी। सूचना मिलते ही सिटी एसपी पश्चिम, डीएसपी विधि व्यवस्था कोतवाली थाना के थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी ने कहा कि पूरे मामले की पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि पिता और पुत्र किसी व्यापारी से सोने की लेनदेन के लिए डाक बंगला स्थित होटल से निकलकर जा रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों के द्वारा उन पर गोली चलाई गई। यह घटना लूटपाट की है या फिर लेनदेन के विवाद की, इसकी जांच की जा रही है। वहीं विधि व्यवस्था डीएसपी ने बताया कि पिता और पुत्र से बातचीत के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

RELATED ARTICLES

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार शूटर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच तेज हो गई...

नीट परीक्षा से ठीक पहले 22 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर साझा किया आखिरी वीडियो

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत प्रताप विहार क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नीट (NEET)...

शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान मामूली विवाद में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने...

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...