Saturday, September 19, 2026
Home Crime India शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, लगातार करता रहा यौन शोषण, मुकदमा...

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, लगातार करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

बिहार। दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर  गर्भवती किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक युवक उसको शादी करने के बहाने कोलकाता ले गया। वहां दो दिन रखने बाद फिर मधुबनी जिले के झंझारपुर ले गया। वहां वह मुझे एक कमरे में छोड़कर मेरे जेवरात लेकर फरार हो गया। इसके बाद थक-हार कर 24 वर्षीय युवती ने थाना से लेकर बिरौल न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई है।

अब बिरौल न्यायालय ने घनश्यामपुर थाना पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़िता ने बिरौल थाने को दिए आवेदन में चार लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें बालकृष्ण झा सहित उसके पिता शंभूनाथ झा, मां रेणु देवी और बहन संगीता देवी नामजद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़िता जब फरियाद करने बिरौल थाना गई तो प्राथिमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने बिरौल व्यवहार न्यायालय में परिवाद याचिका दायर कर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में प्राथिमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई।

बिरौल न्यायालय में की गई परिवाद याचिका में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक वर्ष पहले एक आयोजन के दौरान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जयदेवपट्टी गांव निवासी बालकृष्ण झा से परिचय हुआ था। इस दौरान हम दोनों को प्रेम हो गया। इस बीच युवक शादी का झांसा देकर मेरे साथ संबंध बनाने लगा, जिससे मैं गर्भवती हो गई। वह लगातार शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि बीते माह 24 फरवरी को उसके पिता शंभूनाथ झा शादी कराए जाने की बात कहकर मुझे कोलकाता ले गए। उसके दो दिन बाद पुन: सभी लोग 26 फरवरी को झंझारपुर में शादी होने की बात बताकर वापस चले आए। झंझारपुर पहुंचने पर करीब आठ बजे रात में एक कमरे में छोड़कर वे लोग मेरे जेवरात लेकर फरार हो गए। इसके बाद मैंने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।

पीड़िता ने आगे बताया कि मई 2023 में हुए एक यज्ञ में हमारी मुलाकात बालकृष्ण झा से हुई थी। उसके बाद फोन पर बातचीत होने लगा। बात बढ़ते-बढ़ते वह मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। इस बात की जानकारी मेरे मां को मिली तो मेरी मां ने उसके पिता शंभूनाथ झा से बात की। उसके बाद उसके अभिभावकों ने कहा कि आप कोलकाता चले जाइए, जहां मेरी बेटी संगीता रहती है। वहीं जाकर शादी विवाह कर लीजिए। फिर वहां जाने पर उन लोगों ने कहा कि गांव चलो, वहां शादी की जाएगी। वहां से फिर मुझे झंझारपुर ले गए। फिर वहां शादी करने की बात कही, लेकिन नहीं की।

पीड़िता ने बताया कि फिर दो दिन बाद वे लोग मुझे डॉक्टर को दिखाने ले गए। जहां अबॉर्शन कराने की बात की गई। लेकिन डॉक्टर ने अबॉर्शन करने से इनकार कर दिया। साथ ही डॉक्टर ने कहा कि आठ महीने का बच्चा है, ऐसा करने पर मैं जेल जा सकता हूं। इसलिए मैं ऐसा नहीं करूंगा। इसके बाद बालकृष्ण झा मुझे छोड़कर वहां से भाग गया। मेरे पास उसका कोई नंबर नहीं था और न ही कोई नंबर याद था। फिर मैंने अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी और वह मुझे अपने घर ले गई।

वहीं, इस घटना को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी युवक मेरी बेटी को यज्ञ में ले गया और मेरी बेटी से दुष्कर्म किया। फिर मेरी बेटी को लेकर कोलकाता भाग गया। उसके बाद चार दिन वहां रखा फिर झंझारपुर में लाकर छोड़ दिया। अब मैं न्यायालय के पास न्याय की उम्मीद लेकर आई हूं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...