इसराना। इसराना गांव में तीनों भाईयों ने अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर से पड़ोसी युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों फरारा हैं। गोली मारने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं डीएसपी धर्मबीर खर्ब ओर एफ एस एल की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गांव इसराना के ओमप्रकाश पुत्र जय सिंह ने बताया कि उसके साथ लगते पड़ोसी संदीप उर्फ मीनू, मा. दीपक, दलेल उर्फ प्रदीप उर्फ काला तीनों भाई मेरे घर पर आकर गाली-गलोच करने लगें ओर कहने लगे अपने लडक़े जितेन्द्र को घर से बाहर निकाल। मैंने कहा वह बाहर गए हुए हैं। वहीं तीनों भाई बलवान की बैठक में पहुंच गए।
जहां पर मेरा लडक़ा जितेन्द्र हुक्का पी रहा था। वहीं पर जाकर उन्होंने उसको गोली मार दी। गोली लगने के बाद उसे जीटी रोड स्थित एक नीजि अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। इसराना पुलिस ने आरोपी तीनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।







