Saturday, September 19, 2026
Home Crime India सरपंच की छह गोलियां मारकर की हत्या, हमलावर फरार 

सरपंच की छह गोलियां मारकर की हत्या, हमलावर फरार 

हिसार। गांव कंवारी के सरपंच व सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान संजय दूहन की रविवार की रात को छह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर गोली मारने के बाद कार में सवार होकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तथा हांसी विधायक विनोद भ्याणा निजी अस्पताल पहुंचे। शव को नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस की एक टीम ने मौके का मुआयना किया है। हांसी एसपी ने इस मामले की जांच और हमलावरों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है। वारदात का कारण चुनाव को लेकर चल रही रंजिश बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हांसी के गांव कंवारी के सरपंच संजय दूहन रविवार को अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर नारनौंद के गांव भैणी अमीरपुर में शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। रात करीब 8.30 बजे अपनी कार में सवार होकर गांव की ओर लौट रहे थे। सरपंच संजय अपने गांव में जब पूर्व सरपंच महाबीर के घर के पास पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल सरपंच संजय दूहन को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरपंच के शरीर पर छह गोलियों के निशान मिले हैं। जिसमें पांच गाेलियां पेट में ही लगी हैं। हांसी पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही हैं। हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि तीन टीमों का गठन किया गया है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...