Saturday, September 19, 2026
Home Crime India हैवानियत की हदें पार- 14 दिनों से लापता बच्ची का तीन टुकड़ों...

हैवानियत की हदें पार- 14 दिनों से लापता बच्ची का तीन टुकड़ों में बंटा शव हुआ बरामद 

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगाडीह गांव की रहने वाली दो साल की बच्ची का तीन टुकड़ों में बंटा शव बरामद किया गया है। वह 14 दिनों से लापता थी। शनिवार को राजगंज थाना क्षेत्र के महतोटांड स्थित बरडार जोरिया में एक पारंपरिक पूजा स्थल के पास अलग-अलग हिस्सों में बंटे शव की बरामदगी से सनसनी फैल गई है।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि जादू-टोना के चक्कर में बच्ची की बलि दी गई है। बच्ची के परिजन और ग्रामीण उत्तेजित हैं। वे मौके पर पहुंची पुलिस के सामने हंगामा कर रहे हैं। बताया गया कि रंगाडीह गांव के गुजर महतो की बच्ची लक्ष्मी कुमारी 17 फरवरी से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था।
शनिवार को किसी ने सूचना दी कि राजगंज थाना क्षेत्र के महतोटांड स्थित बरडार जोरिया में एक बच्ची का क्षत-विक्षत शव पड़ा है। आसपास के इलाकों में खबर फैली तो लापता बच्ची के परिजन वहां पहुंचे। उन्होंने लाश की शिनाख्त की है। जहां बच्ची का शव मिला है, वहां पारंपरिक पूजा स्थल देवान थान है।

झाडिय़ों में एक पत्थर पर सिंदूर, जनेऊ, चावल और मिट्टी की हांडी मिली है। शव के बगल में एक मिट्टी की हांडी फोड़ी गई है। हत्या से पहले बच्ची का मुंडन किया गया था। गांव वालों का कहना है कि डायन या जादू-टोना के चक्कर में बच्ची की बलि दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...